Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: 6 मार्च को करेली एवं सांईखेड़ा में और 7 मार्च को नरसिंहपुर व चीचली में लगाया जायेगा नसबंदी शिविर

Aditi News Team

Wed, Mar 5, 2025
6 मार्च को करेली एवं सांईखेड़ा में और 7 मार्च को नरसिंहपुर व चीचली में लगाया जायेगा नसबंदी शिविर नरसिंहपुर।राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में माह मार्च 2025 में महिला एवं पुरूष नसबंदी- एनएसव्हीटी/ एनटीटी फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल चिन्हांकित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि 6 मार्च को विकासखण्ड करेली के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करेली व विकासखंड सांईखेड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांईखेड़ा में एवं 7 मार्च को विकासखंड नरसिंहपुर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर व विकासखंड चीचली के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीचली में महिला एवं पुरूष नसबंदी- एनएसव्हीटी/ एनटीटी फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल चिन्हांकित किया गया है। डॉ. इति चांदोलकर एवं सहायक सर्जन डॉ. शिप्रा कौरव द्वारा फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल में नसबंदी ऑपरेशन में अपनी सेवायें देंगे।

Tags :

जरूरी खबरें