Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का किया गया निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Apr 25, 2025
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का किया गया निरीक्षण पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये परेड का महत्वपूर्ण योगदान है, आज दिनांक 25-4-25 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ( भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। जनरल परेड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात/अपराध) श्रीमति सोनाली दुबे सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर/देहात सहित थानो से लगे 134 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें