Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: करेली वार्ड पार्षद के द्वारा दी गई शिकायत पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं 

Aditi News Team

Tue, Mar 11, 2025
करेली वार्ड पार्षद के द्वारा दी गई शिकायत पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं  अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप को नियम विरुद्ध कार्य करने को प्रोत्साहित करते हैं जिला ब्यूरो भागीरथ तिवारी करेली 11 मार्च महेंद्र सिंह किलेदार वार्ड की पार्षद संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने तहसीलदार करेली निर्मल पटले के द्वारा कलेक्टर महोदया नरसिंहपुर एवं टी आई सुभाष चंद्र बघेल नगर निरीक्षक करेली को लिखित शिकायत पत्र का ज्ञापन दिया। जिसमें पार्षद संगीता शर्मा द्वारा कहा गया कि सोमवारा बाजार पानी की टंकी के भूमि पूजन में गई थी। मेरे पति भी मेरे साथ थे। अध्यक्ष पुत्र संदीप ममार द्वारा टाइंटबाजी की गई उसके बाद मेरे साथ अभद्रता की गई। नगर पालिका के कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार बहुत कम आती है। हमेशा नगर पालिका में एवं नगर पालिका के समस्त कार्यक्रमों में पुत्र संदीप ममार का आना-जाना रहता है। अध्यक्ष पुत्र संदीप ममार के अभद्र व्यवहार के कारण मुझे कार्यक्रम में आने-जाने में भय बना रहेगा। मैंने इसकी शिकायत सी एम ओ श्रीकांत पाटर करेली को लिखित शिकायत पत्र के माध्यम से की है। जिसमें सीएमओ श्रीकांत पाटर द्वारा न.पा.अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार के पुत्र संदीप ममार का आना-जाना बंद नहीं कर पा रहे हैं । इसके पहले सीएमओ सुश्री पूजा बुनकर थी। जिन्होंने अध्यक्ष पुत्र संदीप ममार का नगर पालिका में आना-जाना पूर्णता बंद कर दिया था। मैने रोड एवं नालियों अन्य कार्यों की भ्रष्टाचार की शिकायत करती हूं। तो सिर्फ अध्यक्ष पुत्र संदीप ममार को दिक्कत होती है। दिनांक 12 03 2025 दोपहर 2:00 बजे नगर पालिका परिषद की बैठक है जिसमें मुझे सीएमओ का आमंत्रण पत्र आया है। बैठक में जाने में मुझे अध्यक्ष पुत्र के कारण भय लग रहा है। इस संबंध में दिनांक 05 03 2025 को मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव को स्वयं उपस्थित होकर आवेदन दे दिया था। मुझे वार्ड वासियों के कार्य हेतु कभी भी नगर पालिका कार्यालय आना जाना पड़ता है। अब वर्तमान में मुझे अध्यक्ष पुत्र की हरकतों के कारण भय बना रहता है। आपसे विनम्र अनुरोध है। कि अध्यक्षा श्रीमती सुशीला ममार जी के पुत्र संदीप ममार का करेली नगर पालिका के अंदर के कार्यक्रम एवं नगर पालिका के बाहर के कार्यक्रमों में आना-जाना पूर्णता बंद हो या फिर मुझे नगर पालिका कार्यालय में सुरक्षा प्रदान की जाए। नगर पालिका के सभी कार्यों में अध्यक्ष पुत्र का आना-जाना संवैधानिक नहीं है। कार्यक्रम में स्वयं अध्यक्षा श्रीमती सुशीला ममार जी स्वयं आए।

Tags :

जरूरी खबरें