Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: थाना प्रभारी को घसीटते हुए ले गई एंटी करप्शन की टीम, क्योंकि 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

Aditi News Team

Thu, Feb 27, 2025
थाना प्रभारी को घसीटते हुए ले गई एंटी करप्शन की टीम, क्योंकि 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया मिर्जापुर: एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार को चील्ह थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह को 30 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया दरअसल, मुकदमा दर्ज करने के लिए इंस्पेक्टर ने पीड़ित से ये पैसे मांगे थे. जिसकी शिकायत एंटी करप्शन से की गई थी. इंस्पेक्टर को उसी के थाने में घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. एंटी करप्शन की टीम थाना प्रभारी को घसीटते हुए अपनी गाड़ी तक ले गई, जिसके बाद उसे शहर कोतवाली ले जाया गया।   चील्ह थाना प्रांगण में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन की टीम थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह को ही घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद थाना प्रभारी गिड़गिड़ाता रहा. लेकिन एंटी करप्शन की टीम ने उसकी एक नहीं सुनी. थाना प्रभारी को घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई. इससे पहले टीम ने थाना प्रभारी को पकड़ने के लिए तैयारी कर ली थी. जैसे ही पीड़ित ने पैसे थमाए, टीम ने थाना प्रभारी को पकड़ लिया। दरअसल, चील्ह थाना क्षेत्र के शिकायतकर्ता की भांजी के साथ चंदौली के एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी मामले में युवक के खिलाफ शिकायतकर्ता मुकदमा लिखवाना चाहता था. कई बार थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक चक्कर काटा, लेकिन पुलिस ने नहीं कार्रवाई की. मुकदमा लिखने के एवज में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की डिमांड की. हालांकि शिकायतकर्ता ने इतने पैसे देने से इंकार किया. इसके बाद इसकी शिकायत एंटी करप्शन मिर्जापुर मंडल ईकाई से की गई. एंटी करप्शन की टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क साधा. फिर गुरुवार को शिकायतकर्ता थाना प्रभारी को घूस देने गया. इस दौरान 30000 रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने थाना प्रभारी शिव शंकर को थाने में ही पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद थाना प्रभारी गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन एंटी करप्शन की टीम उसे घसीटते हुए शहर कोतवाली ले गई, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखने के एवज में थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह पीड़ित से पैसा मांग रहा था. पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी. थाना प्रभारी को 30 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया है. मुकदमा लिखकर जेल भेजा गया है। बता दें कि मिर्जापुर में घूस लेने का यह पहला मामला नहीं है. इसके दो दिन पहले ही जिगना थाने के हल्का दारोगा शकील अहमद को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा था. इसके पहले जिगना थाने के ही दारोगा सुरेंद्र कुमार को घूस मांगने के आरोप में सस्पेंड किया जा चुका है। बाराबंकी में सीओ हैदरगढ़ का पेशकार-चौकीदार रिश्वत लेते गिरफ्तार: बाराबंकी में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने सीओ हैदरगढ़ के पेशकार और चौकीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पेशकार एक मुकदमे में आरोपी का नाम निकालने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था. गुरुवार को एंटी करप्शन यूनिट अयोध्या की टीम प्रभारी अनुराधा सिंह के नेतृत्व में हैदरगढ़ थाने के सीओ कार्यालय पहुंची और कार्यालय में पेशकार दीवान अशोक कुमार पांडे को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. यह रिश्वत चौकीदार रामकुमार के जरिये ली जा रही थी. एंटी करप्शन टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. एंटी करप्शन ट्रैप टीम प्रभारी अनुराधा सिंह ने बताया कि ग्राम भिखारी खेड़ा मजरे सहावर निवासी रवि चन्द्र से एक मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर 30 हजार रुपये रिश्वत ली गई थी ।

Tags :

जरूरी खबरें