Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नरसिंहपुर,समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का कार्य 31 मार्च तक किया जायेगा राज्य शासन द्वारा बोनस सहित कुल 2600 रुपये प्रति क्विंटल से होगी खरीदी

Aditi News Team

Wed, Mar 12, 2025
नरसिंहपुर,समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन का कार्य 31 मार्च तक किया जायेगा राज्य शासन द्वारा बोनस सहित कुल 2600 रुपये प्रति क्विंटल से होगी खरीदी रबी विपणन वर्ष 2025- 26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए किसान पंजीयन का कार्य 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल के बोनस की घोषणा की गयी है। इस तरह किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी की जायेगी।   गेहूं उपार्जन के लिए किसान जिले के 67 विपणन, वृहत्ताकार, सेवा सहकारी समिति के अतिरिक्त समस्त प्राइवेट सीएससी, एमपी ऑनलाइन व ग्राम पंचायतों से पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। किसान स्वयं भी अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे किसान एप के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे।   शासन के निर्देशानुसार जिले के एमपी ऑनलाइन, कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर व निजी साइबर केफे भी किसानों का पंजीयन कर सकेंगे। वे पंजीयन का कार्य विधिवत फ्लैक्स तथा निर्धारित पंजीयन शुल्क अधिकतम 50 रुपये की सूचना प्रदर्शित करते हुए पंजीयन का कार्य कर सकेंगे। पंजीयन में किसी तरह की समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय सेवा सहकारी समिति, सहकारिता निरीक्षक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से सम्पर्क किया जा सकता है।   जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के इच्छुक किसानों से कहा है कि वे अपने आधार नम्बर से जुड़े हुए बैंक खाते व समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित अपने मोबाइल किसान एप के माध्यम से अथवा उपरोक्त पंजीयन केन्द्रों से पंजीयन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।  

Tags :

जरूरी खबरें