Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: बड़े बाबा के रंग में रंगने जुड़ा भक्तों का सैलाब,हजारों भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक

Aditi News Team

Mon, Mar 25, 2024
बड़े बाबा के रंग में रंगने जुड़ा भक्तों का सैलाब,हजारों भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैनतीर्थ कुंडलपुर में धुलेड़ी के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा ।इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक करने देश के विभिन्न अंचलों से हजारों भक्त जुटे ।होली के रंग में रंगने से बचने भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर पहुंची।बड़े बाबा के दर्शन, पूजन ,अभिषेक कर बड़े बाबा के रंग में रंग कर धन्य हो गए ।इस अवसर पर कुंडलपुर में विराजमान लगभग 30पिच्छी साधु, साध्वियों के दर्शन कर, आहार देकर अहो भाग्य माना । संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने अभिषेक शांतिधारा के पहले प्रवचन देते हुए कहा आचार्य श्री का सपना था बड़े बाबा के दर्शन सभी को सहजता से हों। छोटे-छोटे दानदाताओं ने इतना विशाल बड़े बाबा का मंदिर बनाकर खड़ा कर दिया ।गुरुदेव के कार्यों को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है मात्र 100 ग्राम चांदी हर माह देकर वर्ष भर में 1 किलो 200 ग्राम चांदी आप बड़े बाबा के परिकर के वैभव को बढ़ाने में दान कर सकते हैं ।दान की परंपरा में चांदी देकर गुरुदेव के सपने को पूरा करें ।गुरु के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण करें ।गुरुदेव भी इस महोत्सव को देख रहे होंगे ,आशीर्वाद दे रहे होंगे। बड़ी संख्या में बड़े बाबा के भक्तों ने 1 किलो 200 ग्राम चांदी दान करने का भाव बनाया और अभिषेक शांति धारा करने का सौभाग्य अर्जित किया । मीडिया प्रभारी जयकुमार जैन जलज ने बताया इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांति धारा, रिद्धिमंत्र कलश ,छत्र चवंर आरती ,अभिषेक करने का सौभाग्य मयंक पर्व श्वेता श्राविका जैन परिवार शामली ,आकाश संयम नूपुर मान्या परिवार शामली, वैभव सतीश रितिका शुची संभव अरुण साधना परिवार शामली ,मयंक जैन अरुण जैन शामली ,प्रदीप संयम जैन सहारनपुर ,वैभव जैन गाजियाबाद ,रविंद्र गौरव पारस वरुण जैन आगरा ने सौभाग्य पाया।

Tags :

जरूरी खबरें