Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा के समीपी ग्राम लिलवानी में नशाखोरों के द्वारा किया जा रहा परेशान,पीड़ित ग्रामीणों ने दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, Mar 15, 2025
रिपोर्टर रजनीश कुमार कौरव  गाडरवारा के समीपी ग्राम लिलवानी में नशाखोरों के द्वारा किया जा रहा परेशान,पीड़ित ग्रामीणों ने दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन गाडरवारा। बीते दिवस थाना पलोहाबड़ा अंतर्गत ग्राम लिलवानी में ग्राम सभा की बैठक के सरपंच, पंच और ग्रामीणों के द्वारा निर्णय लिया गया कि ग्राम में कोई शराब विक्रय नहीं करेगा और न कोई शराब और अन्य नशे करके गांव में दिखाई नहीं देगा तब से सारा माहौल सही था परंतु अचानक से एक दिन रामबिलास ठाकुर रात में शराब पीकर रात को सरपंच पंच सहित पूरे गांव को गंदी गंदी गालियां देते हुए पूरे गांव में निकला तब ग्रामीणों के द्वारा पता लगाया गया कि शराब का विक्रय किसने चालू किया तो पता चला कि गांव का ही भूरा कौरव पिता परमलाल कौरव के द्वारा शराब विक्रय किया जा रहा है तब पुनः पूरे गांव ने खेड़ापति मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया एवं दोनों को समझाएं जी परंतु दोनों समझने को तैयार नहीं हुए और तभी अचानक से एक तीसरा व्यक्ति भूरा प्रजापति मंदिर प्रांगण में चल रही बैठक में शराब पीकर आया और उपस्थित सभी पंच सरपंच एवं ग्रामीणों को धमकी देने लगा कि अगर किसी ने शराबबंदी करवाई या शराब पीने वालों के खिलाफ शिकायत करेगा तो उसको मैं छोड़ूंगा नहीं जिससे सभी ग्रामीणों ने थाना पलोहा बड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम एवं एस डी ओपी तेंदूखेड़ा पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के नाम आवेदन दिया एवं निवेदन किया कि तीनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाए।

Tags :

जरूरी खबरें