Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा में उर्दू अकादमी का सिलसिला कार्यक्रम कल 

Aditi News Team

Sat, Mar 29, 2025
गाडरवारा में उर्दू अकादमी का सिलसिला कार्यक्रम कल  गाडरवारा - मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी और संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश के तत्वावधान में सिलसिला कार्यक्रम गाडरवारा के पीजी कॉलेज आडीटोरियम में दोपहर 12:30 बजे से होगा। जिला समन्वयक अनीस शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम विख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक पं प्रेम नारायण त्रिपाठी और स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार सैयद कासिम अली को समर्पित होगा। इस अवसर मुख्य वक्ता के रूप में जबलपुर के शायर मुख़्तार नादिर शामिल होंगे तथा वेणी शंकर पटेल और शेख ज़फ़र खान द्वारा पं प्रेम नारायण त्रिपाठी और सैयद कासिम अली के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा।कार्यक्रम के दौरान शायर अनीस शाह के ग़ज़ल संग्रह "जिक्र तुम्हारा" का विमोचन भी होगा। अंत में कवि और शायर अरविंद कल्प,ज्योति श्रीवास्तव , योगेन्द्र योगी,विजय बेशर्म, सचिन नेमा,पोषराज अकेला, धर्मेन्द्र आजाद,अमित जैन, खलील करेलवी ,शील‌ दुबे , गफ्फार भारती रचना पाठ करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें