Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: पदयात्रा कर रहे लोगों का किया स्वागत 

Aditi News Team

Tue, Apr 15, 2025
पदयात्रा कर रहे लोगों का किया स्वागत  गाडरवारा- प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर जानलेवा हमले फर्जी मामले बढ रहे हैं जिसे लेकर पत्रकार संयुक्त मोर्चा द्वारा धरना किया गया था जिसमें भाजपा सांसद दर्शन चौधरी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि पत्रकारों के सम्मान में कोई कमी नहीं रहने देगें जिस पर धरना स्थगित कर दिया गया था किंतु पत्रकारों की मांगे अधूरी रही जिसके विरोध में नरसिंहपुर से पैदल बनखेडी सांसद के गृह नगर तक पदयात्रा की जा रही है कि सांसद महोदय आप अपना आश्वासन भूल गए।पत्रकार पदयात्रा गाडरवारा पहुंचते ही समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों द्वारा पदयात्रा में शामिल सभी पत्रकारों को फूल माला पहनाकर श्री फल देकर सम्मानित किया गया,और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर की जा रही पदयात्रा का समर्थन किया अगर प्रदेश में जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं होता तो पत्रकार संगठन बड़ा आंदोलन करने तैयार होगें।

Tags :

जरूरी खबरें