Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: सालीचौका नगर परिषद में कुछ सही नहीं चल रहा जिम्मेदार कब देंगे ध्यान सीएमओ के ख़िलाफ़ मिली भ्रष्टाचार की शिकायत

Aditi News Team

Mon, Apr 14, 2025
सालीचौका नगर परिषद में कुछ सही नहीं चल रहा जिम्मेदार कब देंगे ध्यान सीएमओ के ख़िलाफ़ मिली भ्रष्टाचार की शिकायत परिवर्तित नाम व्यक्ति ने यह शिकायत सरकारी तंत्र से क्यों नहीं, क्या सरकारी अधिकारियों पर आम जनता का भरोसा हट रहा है या फिर कहीं दाल में कोई काला है या पूरी दाल काली  बहरहाल आगे देखना यह है कि नगर परिषद में हो रही धांधली पर विराम लगता है कि नहीं और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है कि नहीं  सालीचौका।विगत दिवस एक कार्यालय में आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई में नगर के एक नागरिक एक व्यक्ति के द्वारा नगर परिषद सालीचौका में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में एवं सी.एम.ओ के खिलाफ लिखित शिकायत की है। जिसमें विस्तार से दर्शाया गया है कि किस तरह कबाड़ के सामान को बेचने में नियमों को ताक पर रखकर लाखों रु का चूना लगाया गया है । नगर परिषद द्वारा कैसे फर्जी बिलों द्वारा भुगतान कराया जाता है एवं तेंदूखेड़ा की एक कंपनी के ठेकेदार द्वारा लाखों रुपए की कमीशन लेकर काम देने लेने का आरोप लगाया गया है, साथ ही कई ऐसी गतिविधियों को अंजाम दिया गया है जो नियम विरुद्ध थी।पत्र पेटी से प्राप्त शिकायत को संबंधित विभाग और अधिकारियों को आरोप के आधार पर निष्पक्ष जाँच हेतु सूचित करा गया है । परंतु इस पत्र से यह तो जाहिर हो ही रहा कि नगर परिषद सालीचौका में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।बहरहाल आगे देखना यह है कि सरकारी तंत्र कब जागता है और नगर परिषद में हो रही धांधली पर विराम लगा पाता है कि नहीं और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है कि नहीं ।

Tags :

जरूरी खबरें