Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: तीन वर्षों से ज्यादा समय से नौकरी करने बालो का स्थानांतरण कब होगा l 

Aditi News Team

Fri, Jun 13, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  तीन वर्षों से ज्यादा समय से नौकरी करने बालो का स्थानांतरण कब होगा l  करेली करेली मध्य प्रदेश शासन के द्वारा हर साल मई ,जून जुलाई माह में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण लेकर नीतियां बनाई जाती है l जिसमें तीन वर्षों से ज्यादा नौकरी करने वालों का स्थानांतरण होना चाहिए l इसी तरह अपने गृह आवास एवं गृह जिले में नौकरी न करने का आदेश भी रहता है l पर देखने में आता है कि नरसिंहपुर जिले के करेली के कार्यालय नगर पालिका, शासकीय, प्राथमिक माध्यमिक, उच्चतर शिक्षा विभाग के साथ-साथ पशु विभाग, पुलिस विभाग,पी एच ई विभागों के साथ-साथ राजस्व, वन विभाग में से कुछ ऐसी कर्मचारी अधिकारी देखने को मिल जाएंगे जब से यह नौकरी करेली में कर रहे हैं सबसे उनका स्थानांतरण भी नहीं हुआ है l यदि किसी भी स्थिति में स्थानांतरण हो जाता है तो जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों की चौखट पर पहुंचकर जी ह जरूरी कर अपना स्थानांतरण रुकवा लेते हे l नगर पालिका करेली में तो ऐसी है कि मैं तो यह स्थिति है कि कुछ कर्मचारियों के ऐसे नौकरी कर रहे हे l जिनके परिवार का कोई न कोई सदस्य करेली नगर पालिका में अपनी सेवा देते हुए सेवानिवृत हो चुके हे l शासकीय प्राथमिक ,माध्यमिक उच्च विद्यालय में देखने को मिलता रहता है l वन विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ-साथ पशु विभाग,राजस्व विभाग में भी ऐसी स्थिति बनी हुई है l कुछ तो अपना ग्रह आवास छोड़कर शासकीय आवास में रहकर अपना रोब बनाए हुए हैं l और तो और नगर पालीका में कुछ कर्मचारी तो बिना योग्यता के साथ-साथ बिना अन्य अनुभव की नौकरी कर रहे हैं l शिक्षा विभाग में भी शिक्षक कर्मचारियों की है स्थिति बनी हुई है l शिक्षक की नौकरी पति ,पत्नी भी कर रहे है l और जब भी इनका स्थानांतरण होता है तो यह जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों की जी हजूरी कर अपना स्थानांतरण रुकवा लेते हैं l और अपना दबदबा कायम करते हैं कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो विद्यार्थियों को कोचिंग क्लास करते हैं l और भारी भरकम राशि भी लेते हैं और समय आने पर किसी भी युवाओं को 2000 से 5000 रुपया तक का महीने की राशि देते हुए नौकरी भी करवाते हैं l

Tags :

जरूरी खबरें