Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: 15 दिन से दफ्तरों के चक्कर काट रही पत्नी नही मिला मुआवजा,तैन्दुपत्ता तोङते समय हुआ हादसा 

Aditi News Team

Tue, May 28, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर 15 दिन से दफ्तरों के चक्कर काट रही पत्नी नही मिला मुआवजा,तैन्दुपत्ता तोङते समय हुआ हादसा शाहनगर ।. शाहनगर वन परिक्षेत्र के के कुपना घाट धुबहा के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान हादसे मे 30 वर्षीय तैन्दुपत्ता मजदूर पेङ से गिरकर घायल हो गया था परिजनों ने शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे 16 मई को भर्ती कराया था उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश कुमार साहु पिता रतन साहु निवासी नुनागार थाना शाहनगर 15 मई दिन बुधवार 2024 को जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने जंगल गया हुआ था। तेंदूपत्ता तोड़ने समय ग्रामीण पेड़ पर चढ़ा था इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पेड़ से सीधा जमीन पर निकले पेड़ के ठूठ के ऊपर गिरा जिससे उसके कमर की हड्डी टूट गई और बुरी तरीके से घायल हो गया था । स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलते ही शाहनगर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था ततपश्चात ङाक्टरों ने कटनी रेफर कर दिया पीङित दिनेश की पत्नी शोभा रानी ने बताया की हमारे पति को तैन्दुपत्ता का मुआवजा नहीं मिल रहा ऐसे मे पैसे के अभाव पर समुचित ईलाज नही मिल पा रहा मैने थाना मे भी न्याय संबंधी आवेदन दिया है । और वन विभाग में जब नुनागर फङ मे जानकारी दी तो कोई सुनवाई नही कराई में 15दिनों से शाहनगर वन विभाग भटक रही हु मेरे दो बच्चे है पति खाट मे पङा हुआ है ऐसे मे कोई सुनवाई नही हो रही मे अपने पति का ईलाज कराया जाये में चाहती हु मेरे साथ न्याय किया जाये और अगर ऐसे ही तेन्दुपत्ता तोङते समय मजदूरों के साथ घटना घटती है तो कौन जिम्मेदार है और आम जनता का विश्वास विभाग के प्रति टूटता है ।   इनका कहना है । पोषक अधिकारी  श्री निवास पान्ङे वन परिसर परिक्षेत्र सहायक मामले की जानकारी है । मजदुर नुनागर का है। पर मुआवजा देना वन विभाग के प्रावधान में नही है । अन्य विभाग से मुआवजा मिलेगा

Tags :

जरूरी खबरें