Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

: बिना हरिकृपा के संतों का सत्संग नही मिलता --- रविकांत मिश्रा रसिक    संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में हो रही भक्तिरस के आनंद की वर्षा 

Aditi News Team

Thu, Jun 6, 2024
बिना हरिकृपा के संतों का सत्संग नही मिलता --- रविकांत मिश्रा रसिक    संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में हो रही भक्तिरस के आनंद की वर्षा  गाडरवारा। नगर के समीपी ग्राम सांगई में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा से माहौल धर्ममय बना हुआ है । कथा में प्रतिदिन सांगई सहित आसपास के ग्रामीण शामिल होकर पुण्यलाभ ले रहे हैं । बीते गुरुवार को कथा के पांचवे दिन आरती के बाद कथावाचक पंडित रविकांत मिश्रा रसिक ने भगवान कृष्ण के जन्म के बाद की कथा सुनाते हुए कहा कि दुष्ट कर्म एवं विचार बहुत दिनों तक साथ नही देते है एक दिन अंत जरूर होता है। उन्होंने कहा कि धर्म का विरोध एवं माता पिता का विरोध जो करता है उसे समाज मे अपयश मिलता है। संत आचार्य एवं ब्राह्मण का हमेशा सम्मान करना चाहिए यदि उनका अपमान होगा तो कंस की तरह रोना होगा। जीवन में सफलता के लिए संत महात्माओं का सत्संग जरूरी है जो सिर्फ हरिकृपा से ही मिलता है। कथा में उंन्होने आगे कहा कि श्रीमद भागवत कथा से समाज मे सुधार होना चाहिए तभी कथा आयोजन की सार्थकता है। विदित हो कि कथा में प्रतिदिन संगीतमय प्रवचनों में श्रद्धालु झूमकर नाचते है। कथा के पांचवे दिन तेंदुखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें