Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

: बड़ेबाबा की नगरी में सिद्धों की आराधना,सिद्धचक्र महामंडल विधान

Aditi News Team

Thu, Mar 14, 2024
बड़ेबाबा की नगरी में सिद्धों की आराधना,सिद्धचक्र महामंडल विधान कुंडलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में सागर नगर के श्रेष्ठी डॉक्टर अशोक बमोरिया श्रीमती राजलक्ष्मी बमोरिया परिवार की ओर से कुंडलपुर की पावन धरा पर श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान दिनांक 10 मार्च से 15 मार्च तक संपन्न हो रहा है। बड़े बाबा की छांव तले यह विधान बहुत ही मंगलकारी और रिद्धि सिद्धि दायक है ।उनके सभी रिश्तेदार परिजन इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं ।संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य 108 मुनि श्री विराट सागर जी , मुनि श्री विशद सागर जी ससंघ के साथ मुनि श्री पुण्य सागर जी उपाध्याय श्री विरंजनसागर जी ससंघ,आर्यिका मां सृष्टि भूषण जी के सानिध्य में ओजस्वी वाणी के धनी बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी ,विधानाचार्य पंडित उदय चंद शास्त्री सागर के सफल निर्देशन में यह विधान संपन्न हो रहा है ।संगीतकार के रूप में कंठ कोकिला अहिंसा जैन सागर पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। प्रतिदिन बड़े बाबा के यहां पहुंचकर संध्याकालीन महा आरती भी सम्पन्न हो रही है ।प्रातः काल में प्रतिदिन सिद्धचक्र विधान किया जा रहा हैं। कुंडलपुर कमेटी द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है!

Tags :

जरूरी खबरें