Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

: ग्राम इमझिरी में शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ आरंभ, क्षेत्र में हर्ष व्याप्त,दिनाँक 20अप्रैल से 26 अप्रैल तक होगा यज्ञ का आयोजन

Aditi News Team

Tue, Apr 22, 2025
ग्राम इमझिरी में शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ आरंभ, क्षेत्र में हर्ष व्याप्त,दिनाँक 20अप्रैल से 26 अप्रैल तक होगा यज्ञ का आयोजन ग्राम खुलरी के नजदीकी ग्राम इमझिरी में विशाल पंच कुण्डात्मक शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का आज 20 अप्रैल रविवार से शुभारंभ हो रहा है। शिवपुरी कमलपुर मठ परम पूज्य महंत कैलाश पूरी जी, पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा काशी दिगंबर राज राजेश्वर पुरी नागा बाबा शंभू जी के मार्गदर्शन में यज्ञ कर्ता महंत श्याम पुरी ऋषभ मुनि आश्रम,महंत चंचल गिरी केरजड़ घाट डिंडोरी,शिवपुरी सन्यासी बाबा चित्रकूट,ब्रम्हचारी जी तमसा तीर, यजमान ग्राम खेरापति चंद्रकांत भटेले जी की सहभागिता से यज्ञ के हवन पूजन सुबह 7बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होंगे। कथा व्यास पूज्य दीदी प्रिया किशोरी जी श्रीधाम वृन्दावन द्वारा प्रतिदिन दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक कथा का श्रवण पान कराया जायेगा। यज्ञ के अन्य कार्यक्रमों में 20अप्रैल को विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी । 21 अप्रैल को पंचाग पूजन मंडप प्रवेश होगा। 22 अप्रैल को अग्निमंथन हवन पूजन होगा। 23,24,25 अप्रैल को अभिषेक एवं हवन पूजन संपन्न होगा। 26 अप्रैल दिन शनिवार को पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है। प्रतिदिन शाम 6बजे से रामलीला का मंचन भी होगा। आयोजक समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी इमझिरी, खुलरी, बिलौनी द्वारा सभी धर्म प्रेमियों से यज्ञ में शामिल होकर सहयोग देते हुए पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें