: गो आधारित कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का मूल आधार रहा है, गोपाल भाई सुतारिया
Sat, Apr 12, 2025
गो आधारित कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का मूल आधार रहा है, गोपाल भाई सुतारिया
सनेर/सुसनेर जनपद क्षेत्र में स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में चल रहें एक वर्षीय वैद लक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के उपसंहार उत्सव में श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा,श्री कामधेनु गो अभयारण्य, सजीवनी लाईफ एवं धरतीदेवी फाउंडेशन के तत्वाधान में चल रहें ऋषि कृषि (गो आधारित जैविक खेती) प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह पर गोबर दास जी महाराज ने कहा कि जानकारियां सभी को है लेकिन करने वालों का आज भी अभाव है। सीधी सहज विधि है कृषि की अपने पूर्वजों से पूछ ले वो आपको सभी बता देंगे। जब हमारे पूर्वज हमें कृषि के विषय में बताएंगे तो हमे जल्दी समझ में आता है ।उन्होंने कहा जो अच्छे से खेती से करके जनता है उसके पास सभी समस्याओं का हल होता हे। जो विधि हमें सहजता से याद हो जाए और जो सहजता से हमें अपने घरों में उपलब्ध हो जाएं उसी से आप कृषि करें।जब तक दो चीजों में हम सुधार न कर ले तब हमें कृषि मे दिक्कत होगी।हरियाणा से आए हरीश भाई ने पंचगव्य पर कहा कि बिना पंचगव्य के बिना कृषि करना असंभव है। पंचगव्य के बारे में बताते हुए कहा कि हमें देशी गाय हमें पांच तरह के गव्य देती है। दूध गोबर मूत्र हमें सीधा मिलता है। दो तत्व हमारे ऋषि मुनियों ने इन तत्वों से अद्भुत खोजे हैं। उन्होंने बताया कि गोबर में लछमी का वास होने की बात कही और बताया कि गाय के गोबर में 32 तत्व पाए जाने की बात कही। देशी गाय के गोबर को बार बार मिट्टी मे डालने से हमारी जमीन उपजाऊ बन जाती हैं। हमारे पूर्वज गाय के गोबर से कृषि करते थे इसलिए उन सभी लोगो का शरीर भी स्वस्थ और मजबूत रहता था।आयुर्वेद में गाय के बारे मे बड़ी महत्ता बताई है। घुटने की बीमारियां आज के केमिकल युक्त अनाज खाने से हो रही हैं। गोबर और गौ मूत्र के तत्व हमे इनके द्वारा कृषि द्वारा पैदा किए गए अनाजों को हम पहले खाते थे।हमारे शरीर में जल तत्व की पूर्ति करता था। आज पूरे देश में गाय को न रखने के कारण नकली दूध पीने मिल रहा है जिसके चलते बच्चों में बुद्धिमता कमी आ रही है। बंशी गिर गोशाला के संस्थापक गोपाल भाई सुथारिया ने अपने उद्बोधन में गो आधारित कृषि पर बोलते हुए कहा कि हमें आचरण में गौ आधारित कृषि करना होगी। उन्होंने पांच चरण बताए कृषि को सही करने के उपाय। गौ शाला में गौ माता सुख पूर्वक रखना चाहिए।उन्होंने पहले चरण में गौ कृपा अमृतम घर पर कैसे बढ़ेगा यह बताया।दूसरे चरण में देशी गाय के गोबर से कम्पोस्ट खाद निमार्ण करने की विधि बताई। उन्होंने सलरी तैयार करने की विधि बताई।तीसरा चरण में बताया कि गो कृपा अंमृतम कितना डालना चाहिए।चौथे चरण में कीट पर कैसे नियंत्रण करना बताया है। पूर्णिमा और अमावस्या पर गौ कृपा का जरूर छिड़कना चाहिए।पांचवे चरण में आपात कालीन समय में कीट नियंत्रण करने की विधि भी बताई।गो कृपा अमृतम जो बनेगा उसमें 24 तत्व जीवाणु यूरिया का काम कर देंगे। फासफेरस पोटास सल्फर, एवं स्वास्थ वर्धक तथा कंपोस्ट करने वाले बैक्टीरिया, तथा खनिज क्षार जैसे महत्वपूर्ण इस गो कृपा अमृतम के माध्यम से मिलते हैं। जिससे हमारी फसल अधिक और स्वास्थ वर्धक होगी। उन्होंने कहा कि गो कृपा अमृतम से खेत मे थोड़े समय मे ही देशी केंचुआ की वृद्धि हो जाएगी। बेल से खेती करने से फसल के बीच की घास पलटी करने से वह घास पूस भी देशी खाद के रूप मे तब्दील हो जाती है जिससे फसल का उत्पादन भी बढ़ जाएगा। मेढ़ पर खेती करने के फायदे भी बताए। हमारे केंद्र में गौ माता और धरती माता होना चाहिए। भारत की सभी देशी गाय की प्रजाति सर्वोत्तम है कमी सिर्फ काले सिर वाले में कमी है। कार्यक्रम का संचालन अजीत जी ने किया वहीं गौ अभ्यारण्य के प्रबंधक शिवराज जी ने कार्यक्रम मे पधारे अतिथियों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।
: आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खिलाते सटोरिया गिरफ्तार , 1 मोबाईल, 1 लैपटाप जप्त
Fri, Apr 11, 2025
आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खिलाते सटोरिया गिरफ्तार , 1 मोबाईल, 1 लैपटाप जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर पतासाजी कर क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री सुनील नेमा के मार्ग दर्शन में थाना गोहलपुर की टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 1 सटोरिये को रंगे हाथ पकडा गया है।थाना प्रभारी गोहलपुर श्रीमती प्रतीक्षा मार्केा ने बताया कि दिनॉक 10-4-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति काली टीशर्ट पहने लेपटाप लिये हुये रेयान स्कूल के पास पुल के ऊपर बैठकर लेपटाप में आरसीबी विरूद्ध दिल्ली के आईपीएल क्रिकेट मैच पर हारजीत का दाव लगवाकर सट्टा खिलवा कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति लेपटाप लिये ईट की पट्टी पर बैठा मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम पंकज धुर्वे उम्र 35 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर बताते हुये लेपटाप में एलटी 777 एप पर आरसीबी एवं दिल्ली केपिटल के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में टीम की हारजीत पर रूपये पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खिलाना तथा हिसाब किताब करना स्वीकार किया जिसके कब्जे में रख्ेा लेपटाप को चैक करने पर एलटी 777 एप चालू मिला जिस पर आरोपी की यूजर आईडी Bpnk25 खुली हुयी थी जिस पर 1010Bhart, 1010Manoj एवं अन्य यूजर आईडियों से सट्टा खेला जा रहा था आरोपी ने उक्त आईडियों के धारकों को सट्टा खिलवाना स्वीकार किया। एप पर आईडी धारकों की आईडी एवं प्वाइंटस तथा पैसों का लेखा जोखा था तथा यूआरएल it777.co/admin/activeusers है । आरोपी के कब्जे से एक एसर कम्पनी का लेपटाप एवं सेमसंग कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये आरोपी कि विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।*उल्लेखनीय भूमिका* - सटोरिये केा पकड़ने में उप निरीक्षक अम्बुज पांडे, प्रधान आरक्षक राजा भैया, आरक्षक अंकुर, अमित, हरेन्द्र, महिला आरक्षक पूनम कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही।
: सनातन धर्म का मूल आधार गाय माता ही है,पूज्य मुकुंद प्रकाश जी महाराज
Fri, Apr 11, 2025
वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव से गोमाता की महिमा पूरे देश में प्रवाहित हुई है, पूज्य मुकुंद प्रकाश जी महाराज
गाय माता और धरती माता दु:खी रहेगी तो देश कभी सुखी नहीं हो सकता, गोपाल भाई सुतारिया,बंशी गिर गोशाला,कर्णावती
सुसनेर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य मालवा में चल रहें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के उपसंहार उत्सव चतुर्दश दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि गाय माता है तो जीवन में आनंद है वरना दुःख उदासी परेशानी एवं संकट है। गाय माता जहर को क्षणों में मिटा सकती है यह वैज्ञानिको ने भी मान लिया है। एक गाय माता को हमने अपना लिया तो समझो गोविंद भी जरूर मिल ही जाएंगे ।श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के युवा सन्त मुकुंद प्रकाश जी महाराज ने बताया कि इस अद्भुत आयोजन से गो माता की महिमा पूरे देश में प्रवाहित हो रही है। जबकि सनातन धर्म का मूल आधार गाय माता ही है। जब तक भारत माता में गोमाता प्रसन्न नहीं या दूसरी कथाओं में कोई कितना नाच गा ले लेकिन जब तक उस कथा में गाय माता न हो तो सब व्यर्थ है। हम सभी पूज्य गो माता के चरणों में नमन करते हुए यह प्रार्थना करते हैं कि गाय माता की सेवा करने का मौका हमे मिलता रहे ।मिथिला के सीतामढ़ी से पधारे पूज्य किशोरी जी महाराज ने कहा कि श्री सीताराम जी की बड़ी कृपा से यहां आने का सौभाग्य मिला। सबसे प्रथम बात हे कि जीवन में आहार की शुद्धि होना बहुत जरूरी है। मानवीय जीवन के सर्वोपरि उपलब्धि के लिए तीन काम जरूरी है उनमें सबसे पहला हे भोजन । व्यक्ति को गव्य पदार्थ ही सेवन करना चाहिए। वाणी पर संयम रखना भी जरूरी है एक श्वास एक एक पल प्रभु की भक्ति में लगाए।उपसंहार उत्सव में पधारे अन्य पूज्य संतो ने अपने आशीर्वचन में बताया कि गाय माता के संदर्भ में जितनी बाते गोपालानंद जी ने सुनाई उतनी कोई नहीं बता पाएगा अर्थात भगवती गोमाता ने तो भगवान के कष्ट को भी हरा है यानि जब भगवान बृज में अवतार लेकर आए तो उनके जीवन में सबसे ज्यादा कष्ट हुए जब उन्हें नजर लगी तो गाय माता ने भगवान के कष्ट दूर किए। अगर हमारे घर में एक भी गाय माता निवास करती है तो पूरे घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।*ऋषि कृषि गो आधारित जैविक कृषि के तृतीय दिवस पर बंशी गिर गोशाला कर्णावती अहमदाबाद से गोपाल भाई सूतारिया का मार्गदर्शन मिलेगा *बंशी गिर गोशाला के संस्थापक गोपाल भाई सुतारिया ने बताया कि गाय माता और धरती माता दुखी रहेगी तो देश कभी नहीं सुखी रहेगा। सभी रूप से मदद करने में कोई है तो वो केवल गाय माता है और देशी गाय का दूध दुनिया का सबसे बड़ा न्यूट्रियंस है। मक्खन दुनिया का बच्चों के लिए सबसे बड़ा टॉनिक है । हमारे आचरण में धर्म आ जाएं हमें दंभ नहीं करना शिवजी के मंदिर में जो भी दूध चढ़ाए तो गाय माता का ही चढ़ाए।एक वर्षीय गोकृपा कथा के उपसंहार उत्सव के चतुर्दश दिवस पर समस्त गोभक्त मंडल पिड़ावा, समस्त महिला मंडल कचनारा,समस्त गोभक्त मंडल बागड़वासी,समस्त गोभक्त मंडल अमलनेर,गोभक्त मंडल उदयपुर एवं समस्त गो भक्त मंडल सुसनेर के गोभक्त मंडल अपने साथ 56 भोग के साथ सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।