: भगवान महावीर जी के जन्मोत्सव पर जैन समाज खितौला एवं सिहोरा द्वारा भव्य शोभायात्रा का सफल आयोजन
Thu, Apr 10, 2025
भगवान महावीर जी के जन्मोत्सव पर जैन समाज खितौला एवं सिहोरा द्वारा भव्य शोभायात्रा का सफल आयोजन
सिहोरा । जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सकल जैन समाज,खितौला एवं सिहोरा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।महावीर जयंती पर भगवान महावीर की मूर्तियों के साथ भव्य शोभा यात्राएं निकालने के साथ महावीर स्वामी का सुखसंदेश जियो और जीने दो के नारे के साथ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ पवित्र जैन ग्रंथों का पाठ किया गया ।यह शोभायात्रा खितौला मैं जैन मंदिर से शुरू होकर सम्पूर्ण बाजार होते हुए एवं सिहोरा मैं पंचायती जैन मंदिर सिहोरा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची। महावीर जयंती के अवसर भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित सत्य, अहिंसा, अचौर्य, आस्तेय एवं अपरिग्रह के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हुए विश्व कल्याण की कामना की एवं भगवान महावीर के जीवन और शिक्षाओं का प्रचार किया गया महावीर जयंती के अवसर पर सामुदायिक एकता और सद्भाव: को बढ़ावा दिया जिसमे मंदिर जी खितौला मैं सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर मैं खितौला एवं सिहोरा के सभी जैन धर्मालंबियों ने बढ़ चड़ कर हिस्से के साथ अरुण जैन संजय जैन रविन्द्र जैन अनिल जैन खितौला अंकुर जैन नीरज जैन दीपेश जैन राहुल सिघाई सेन मामा अधिवक्ता अंकुर जैन सैंकी अधिवक्ता नितेश जैन विनय जैन मनीष जैन सन्मति जैन आनंद मोहन जैन अमन जैन खितौला पप्पी जैन संजय दानपति ऋषभ जैन राकेश मासाब आदि ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।
: ध्वजारोहण के साथ भव्यता से पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
Thu, Apr 10, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
ध्वजारोहण के साथ भव्यता से पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
वहोरीवंद व्यक्ति की महानता का पेमाना हमारे द्वारा की गई उसकी पूजा अर्चना नही महान वह है जो अपने आश्रित को भी अपने समकक्ष बनाने की सोच रखता है वह धनवान क्या अर्थ जो अपने आश्रित को धनिक ना बने सके परमात्मा पूज्य इसलिय हुए उन्होने ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जिसके वे पथिक बने हमे भी अनुगामी बनने की प्रेरणा दी महान आत्माओ का दर्शन पूजन हमारे लिए मंगलकारी हे इसलिए क्योकि उनका जीवन भी मंगलमय हो चुका हे अपने मंगल के लिए वे हमारे आराद्य है पूज्य है उक्ताशय के सारगर्भित उद्गार मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज निर्यापक मुनि प्रसाद सागर जी ने बहोरीबंद में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस धर्म सभा मे व्यक्त किये पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवसप्रातःप्रभात फेरी नगर भ्रमण के लिए निकल गई तत्पश्चात मुनि श्री संघ के सानिध्य में ध्वजारोहण के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया जी के सानिध्य में महा महोत्सव में सम्मिलित पात्रों का सकलीकरण शुद्धी दोपहर मे यागमंडल विधान तथा संध्या आरती कार्यक्रम आयोजित हुआ।
: महावीर पथ गीत(सुशील शर्मा)
Thu, Apr 10, 2025
महावीर पथ
गीत(सुशील शर्मा)
मन प्रवाहित चेतना के आधार होगुरुवर आप धर्म अवतार हो। धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।नयनों में नेह सबके लिए।भेद सब आपने विस्मृत किए। गुरु के नाम से भव पार होगुरुवर आप धर्म अवतार हो। धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण। आत्मबल के शुद्धतम विस्तार होगुरुवर आप धर्म अवतार हो। है अहिंसा नित धर्म सबकासत्य राह की दिखलाई है।जियो और जीने दो शिक्षामहावीर ने सिखलाई है। जैन धर्म ध्वजा का आधार होगुरुवर आप धर्म अवतार हो। *महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*सुशील शर्मा