: सिहोरा में हुआ विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 601 मरीजों को मिला इलाज,
Tue, Dec 24, 2024
रिपोर्टर अनिल जैन
सिहोरा में हुआ विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
601 मरीजों को मिला इलाज,
सिहोरा । केशव पुण्य स्मृति सेवा न्यास सिहोरा द्वारा लगभग तीन वर्ष से अधिक समय से सिहोरा द्वारा प्रत्येक रविवार को केशव पुण्य स्मृति सेवा न्यास संघ कार्यालय सिहोरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है, और जिसमें हजारों मरीजों का निःशुल्क इलाज भी किया जा चुका है। इसी कड़ी में केशव पुण्य स्मृति सेवा न्यास द्वारा 22 दिसम्बर दिन रविवार को रुकमणी पैलेस सिहोरा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें जबलपुर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्पिता स्थापक एवं सहयोगी उनकी टीम द्वारा नेत्र परीक्षण, किया गया जिसमें लगभग 388 नेत्र के मरीज़ों का इलाज किया गया तथा 40 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए देव जी नेत्रालय जबलपुर भेजा गया ,एवं जबलपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथीक चिकित्सक मधुकर व्यास, डॉक्टर मनीष व्यास, डॉक्टर नीरज शर्मा, एवं उनकी टीम द्वारा द्वारा 217 मरीज़ों का सफल इलाज कर निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गयी, शिविर में होम्योपैथी पद्वति से अस्थमा, मस्से, शुगर कैंसर अर्थराइसेस, जोड़ों का दर्द, लकवा, महिला प्रदर, हाइट बढ़ाना, शराब छुड़ाना, मोटापा कम करना, पथरी सफेद दाग, निसंतान दंपति एवं पंचगव्य चिकित्सा पद्धति से समस्याओं का निशुल्क इलाज किया गया, साथ ही निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की की गई। शिविर में पहुँचे जबलपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथीक चिकित्सक डॉक्टर मधुकर व्यास ने केशव पुण्य स्मृति सेवा न्यास की पहल की जमकर सराहना की।साथ ही न्यास द्वारा डॉक्टर मधुकर व्यास अर्पिता स्थापक़, डॉक्टर मनीष व्यास, डॉक्टर नीरज शर्मा का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया।
: सब जेल सिहोरा में मनाया गया विश्व ध्यान दिवस
Tue, Dec 24, 2024
रिपोर्टर अनिल जैन
सब जेल सिहोरा में मनाया गया विश्व ध्यान दिवस
सिहोरा: आर्ट ऑफ लिविंग संस्था जबलपुर के प्रशिक्षक मयूर खत्री द्वारा आज विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सब जेल सिहोरा में बन्दियों एवं जेल स्टॉफ को ध्यान करवाया गया साथ ही ध्यान से होने वाले लाभ की जानकारी दी।बन्दियों को बताया कि ध्यान का अभ्यास करके अपने मन को नियंत्रित कर अपराध विमुख हुआ जा सकता है ।जेलर दिलीप नायक ने बताया कि सब जेल सिहोरा में बन्दियों द्वारा नियमित रूप से योगा एवं प्राणायाम किया जाता है इसमें ध्यान को और शामिल किया जायेगा इसके लिये आर्ट ऑफ लिविंग का साप्ताहिक ध्यान प्रशिक्षण शिविर जेल में आयोजित करवाया जायेगा ।साथ ही आर्ट ऑफ लिविंग संस्था जबलपुर का आभार व्यक्त किया।
: प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा सब जेल सिहोरा का औचक निरीक्षण
Tue, Dec 24, 2024
रिपोर्टर अनिल जैन
प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा सब जेल सिहोरा का औचक निरीक्षण
सिहोरा: आज प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर श्रीमान आलोक अवस्थी द्वारा सब जेल सिहोरा का औचक निरीक्षण किया।जेलर दिलीप नायक द्वारा जेल का निरीक्षण करवाया। जेल की सभी व्यवस्थाएं ठीक पायीं ।बन्दियों से जेल की व्यवस्था एवं समस्या के बारे में पूंछतांछ की ।बन्दियों द्वारा जेल में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं नियमानुसार प्राप्त होना बताया साथ ही बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता से सम्बंधित जानकारी दी गई ।निरीक्षण के समय प्रधान जिला न्यायाधीश के साथ श्रीमान अवधेश श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमान सैफी दाऊदी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, श्रीमान सुधांशु सिन्हा, अपर सत्र न्यायाधीश, सुश्री रेशमा खातून जेएमएफसी, सुश्री दीपशिखा दांगी जेएमएफसी, श्री जगभान शाह नायब तहसीलदार, एड.दिलावर सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जेल प्रबन्धन के लिये जेलर दिलीप नायक की सराहना की।