: मंत्री ने लोलरी में पल्स पोलियो की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ,विधायक, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
Sun, Jun 23, 2024
मंत्री ने लोलरी में पल्स पोलियो की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ,
विधायक, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
नरसिंहपुर।जिले के ग्राम लोलरी में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग श्री उदय प्रताप सिंह ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोटेगांव में विधायक श्री महेन्द्र नागेश ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बोहरे, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील पटैल ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। जिले में यह अभियान 25 जून तक चलाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षित टीम द्वारा बूथ, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहा, प्रायमरी स्कूलों, ऑगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर 5 वर्ष तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर सुरक्षित करेंगे। एक भी बच्चा- एक भी परिवार न छूटे ऐसा प्रयास किया जा रहा है। मोबाईल दल घुमक्कड आबादी, बंजारा बस्ती, ईट भटटा, शुगर मिल, गुड भटटी, निर्माणधीन, मजदूर परिवार आदि सुदूर स्थलों में भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर सुरक्षित एवं स्वस्थ्य भविष्य दिलाने में नहीं चूके। इस कार्य में स्वप्रेरित सम्मिलित हों और 05 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दवा अवश्य पिलवायें। सीएमएचओ डॉ. राकेश बोहरे ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान 23 से 25 जून 2024 तक संचालित किया जायेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए 1269 बूथ, 35 मोबाईल टीम, 66 ट्रांजिट टीम सहित कुल 1377 टीम बनाई गई हैं। अभियान के दौरान 166958 बच्चों को पोलियों दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं।
: करेली।श्रीमती भारती पालीवाल बनी अध्यक्ष
Sun, Jun 23, 2024
भागीरथ तिवारी,करेली
श्रीमती भारती पालीवाल बनी अध्यक्ष
करेली सर्व ब्राह्मण सभा महिला कार्यकारिणी का गठन विप्र समाज के वरिष्ठ श्री बाबूलाल जी दुबे श्री ताराचंद्र जी पराशर श्री चौबे जी एवं सर्वब्रम्हण समाज सभा के अध्यक्ष श्री जगदीश जी मिश्र श्रीमिति श्रद्धा दुबे श्रीमती सुषमा देवलिया , श्रीमती सीमा आचार्य भारती शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की उपस्थिति में हुआ जिसमें श्रीमती भारती (मधु) पालीवाल को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया साथ ही सर्व सम्मति से कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष-विद्या मुद्गल, माया भरद्वाज, दीप्ति तिगनाथ, संजना शुक्ला,सचिव-नीलू उपाध्याय, सुनीता पालीवाल,सह सचिव-प्रतिभा तिगनाथ,कोषाध्यक्ष- शशि शर्मा मीडिया प्रभारी सीमा पाठक संरक्षक सविता दुबे प्रीति मिश्रा उमा स्वामी रश्मि पालीवाल चौबे भाभी कार्यकारणी- अनुराधा मिश्रा शोभा दिक्षित ममता दुबे ,मधु शास्त्री ,मधु शास्त्री' सविता शुक्ला(सतीष शुक्ला),नीलिमा स्थापक संध्या पाठक,शिल्पी उपाध्याय मनीषा बिल्थरे नीतू आचार्य(अनिल आचार्य) उपमा कटारे का सर्व सम्मति से चयन किया गया ।संस्कारित,धर्मनिष्ट गुरु भक्त परिवार की श्रीमती भारती पालीवाल के चयन पर नगर के विप्र जन मधु पालीवाल बसंत दुबे श्री राजेन्द्र तिवारी आशीष दुबे,प्रह्लाद पाठक सतीश शुक्ला श्री महेश देवलिया ,श्री राजकुमार पाठक श्री श्री भागीरथ तिवारी श्री संतोष शुक्ल, राजेश मिश्रा,शुभम दुबे गजानन मिश्रा,आत्माराम शर्मा,रामाधार उपाध्याय,गोविंद दुबे पुनीत मिश्रा,सौरभ तिवारी आदि ने शुभकामना बधाई दी।
: बाल सभा कार्यक्रम का आयोजन
Sat, Jun 22, 2024
बाल सभा कार्यक्रम का आयोजन
शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज गाडरवारा में प्रति शनिवार की भांति इस शनिवार को भी शैक्षिक सत्र 2024 25 की प्रथम बाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया बालसभा में विषय मौसम परिवर्तन एवं सावधानियां वर्ष पूर्व तैयारी एवं बचाव पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किया अधिकांश बच्चों ने कहा अत्यधिक वर्षा और तेज हवा में हमें सुरक्षित स्थान पर रुक जाना चाहिए और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होना चाहिए शाला के प्रधान पाठक विनोद कुमार सोनी एवं श्रीमती चंद्रिका कौरव अनीता सोनी रीता अग्रवाल श्रीमती ज्योति द्विवेदी मनोरमा ढीमोले कुसुम भार्गव राजेश ठाकुर श्री राजेश ठाकुर ने भी मौसम परिवर्तन और सुरक्षा स्वच्छता पर अपनी विचार व्यक्त किया ।