Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नर्मदापुरम,नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक 12 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 18 नाम निर्देशन पत्र दाखिल,अंतिम दिन 9 अभ्यर्थियों ने किये नाम निर्देशन पत्र दाखिल

Aditi News Team

Thu, Apr 4, 2024
नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक 12 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 18 नाम निर्देशन पत्र दाखिल,अंतिम दिन 9 अभ्यर्थियों ने किये नाम निर्देशन पत्र दाखिल रिटर्निंग अधिकारी एवं कलेक्टर नर्मदापुरम ने बताया कि आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 28 मार्च 2024 से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए जिसमें कुल 12 अभ्यर्थियों से 18 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलों की ओर से श्री दर्शन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चार नाम निर्देशन पत्र, श्री संजय शर्मा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप मे दो नाम निर्देशन पत्र, श्री रामगोविंद बरुआ ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में 1 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। पंजीकृत किंतु गैर मान्यता राजनैतिक दलों के प्रत्याशी के रूप में श्री दिव्येन्द्र ने भारतीय युवा जन एकता पार्टी से 1 नाम निर्देशन पत्र, श्री माखन सिंह लोधी ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से 1 नाम निर्देशन पत्र, श्रीमती ज्योति ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से 2 नाम निर्देशन पत्र, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्री सरजेराव सहारे ने 1 नाम निर्देशन पत्र, श्री ब्रजेश ने जनसंघ पार्टी की ओर से 1 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर श्री राकेश रामप्रसाद, श्री दिव्येन्द्र, श्री मुकेश, श्री युवराज एवं श्री तिलक सिंह यादव ने एक-एक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के अंतिम दिवस भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री डॉ. प्रीतम. बी. यशवंत भी उपस्थित रहें। रिटर्निंग आफिसर सुश्री सोनिया मीना ने बताया कि प्राप्त सभी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य दिनांक 5 अप्रैल को न्यायालय कलेक्टर नर्मदापुरम मे प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ किया जायेगा एवं संवीक्षा पूर्ण होने पर वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। अंतिम रूप से निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक आवंटन दिनांक 8 अप्रैल को किया जायेगा। अंतिम दिन 09 नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त दाखिल हुए नाम निर्देशन के अंतिम दिन 04 अप्रैल गुरूवार को 09 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से सरजे राव सहारे, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संजय शर्मा, भारतीय युवा जन एकता पार्टी से दिव्‍येन्‍द्र दुबे ने, निर्दलीय के रूप मे मुकेश ने, भारतीय जनता पार्टी की ओर से दर्शन सिंह नें दो नामांकन, जनसंघ पार्टी की ओर से ब्रजेश खेमरिया, निर्दलीय के रूप में युवराज गव्हाडे ने तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तिलक सिंह जाटव के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

Tags :

जरूरी खबरें