Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

: ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआयें की  अकीकमंदो ने एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारक बाद

Aditi News Team

Thu, Apr 11, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआयें की  अकीकमंदो ने एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारक बाद  शाहनगर । बुधवार को चांद के दीदार होते ही देशभर में 11अप्रेल गुरूवार को ईद की नमाज अदा की गयी दरअसल चांद दिखने के अधार पर ही ईद - उल -फितर का त्यौहार मनाया जाता है । शब्बाल महिने का चांद नजर आते ही मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के दिलों मे खुशियों का ठिकाना नही रहे गुरूवार को नगर के ईदगाह मस्जिद मे पुलिस एवं राजस्व अमले की मौजूदगी मे हाफिज जी खुर्शीद आलम ने सुबह 8 बजकर 50मिनिट मे नमाज शुरू कराई जो 9बजकर 20मिनिट पर समाप्त हुयी नमाज अदा समाप्ती के पश्चात सभी ने एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी इस अवसर पर राजस्व अमले में सदर पटवारी प्यारे सिंह पुलिस प्रशासन में सिंह एस आई संतोष मशराम आरक्षक दिनेश यादव विनिवेश त्रिपाठी नितेश असाटी शामिल रहे । *ईद मिलन कार्यक्रम मे दिखी संम्रदायिक सद्भाव की मिसाल मीठी सेवईयों से अतिथियो का स्वागत --* ईद पर्व के चलते नगर के सरपंच मनोज जैन ने ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जहां देश की सांस्कृतिक धरोहर कौमी एकता को मजबूत करने तथा सर्व धर्म सदभाव का पैगाम मुल्क के लोगों दिया । कार्यक्रम मे पहुंचे सभी अतिथियों मुस्लिम भाईयों ने हिन्दु भाईयों से गले मिलकर जहां ईद की बधाई दी वहीं सभी ने एक साथ मिलकर मीठी सिमैयां का स्वाद चखा कार्यक्रम मे शाहनगर सरपंच मनोज जैन ने कहा की किसी भी मुल्क, समाज व कौम की तरक्की के लिये लोगों में आपसी प्रेम व सद्भाव जरूरी है। सबसे बङा धर्म इंसानियत का धर्म है ।सभी मुस्लिम भाईयों को ईद पर्व की ढेर सारी बधाई ।

Tags :

जरूरी खबरें