Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: श्री राम हर्षण कुन्ज में मनाया भगवान राम का प्राकट्य उत्सव

Aditi News Team

Wed, Apr 17, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर श्री राम हर्षण कुन्ज में मनाया भगवान राम का प्राकट्य उत्सव शाहनगर । नगर के श्री राम हर्षण कुन्ज में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का प्राकट्य उत्सव बङे ही धूमधाम के साथ मनाया गया नगर सहित आस पास ग्रामिण अंचलों के भक्तों ने भगवान श्री राम की एक छटा देखने के लिये जहां लालायित नजर आये वहीं भगवान का सुन्दर स्वरूप की छटा देखते ही भाव विभोर हो गये।उपस्थित भक्तों ने भगवान के जन्म - उत्सव पर सुन्दर सौहरें एवं गीत गातें हुये जमकर थिरके । ठीक 12 बजे मंन्दिर मे बिराजे श्री मिथिला बिहारी बिहारणी जु सरकार का प्राकट्य दिवस मनाया गया आरती करते हुये महंत जी महराज ने जयकारा लगाते हुये प्रसाद वितरण किया तत्पश्चात उपस्थित जन्मोत्सव के दौरान बतासे गुलाल अमीर कुमकुम टाॅफी एवं बच्चो के खिलोने बरसाये गये उपस्थित भक्तों ।इस शुभ अवसर पर महंत तुलसी दास जी ने अपने उद्बोधन मे बताया की त्याग, तपस्या और बलिदान की मूरत है श्रीराम,शील शांति और शक्ति की अनुपम सूरत है श्रीराम.सौंदर्य,शालीनता का उदाहरण है। पुरूषों में श्रेष्ठ मर्यादा पुरुषोत्तम हैं भगवन् श्रीराम क्या बोलें भगवान  भगवान श्री राम शक्ति, शील और सौंदर्य की प्रतिमूर्ति हैं। श्रीराम ने अयोध्या को शील से, जनकपुर को सौंदर्य से और लंका को शक्ति से जीता था। हम आपको भी चाहिये की अपने जीवन मे हम भगवान श्री राम के जीवन का अनुसरण करें तभी जीवन धन्य हो सकता है ।।

Tags :

जरूरी खबरें