Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

: कुंडलपुर,मुनि श्री शैलसागर जी, मुनि श्री अचलसागर जी, मुनिश्री सहज सागर जी का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश

Aditi News Team

Sun, Apr 7, 2024
मुनि श्री शैलसागर जी, मुनि श्री अचलसागर जी, मुनिश्री सहज सागर जी का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव आयोजित किया गया है ।कुंडलपुर की पावन धरा पर मुनि संघो का निरंतर आगमन हो रहा है ।युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री शैल सागर जी महाराज, मुनि श्री अचल सागर जी महाराज, मुनि श्री सहजसागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश रविवार को कुंडलपुर की पावन वसुंधरा पर हुआ ।इस अवसर पर मुनि संघ की गाजे-बाजे के साथ भव्य अगवानी की गई ।पाद प्रक्षालन किया गया एवं आरती की गई ।कुंडलपुर में पूर्व से विराजित निर्यापक संघों ,मुनि संघो ,आर्यिका माता संघों का वात्सल्य मंगल मिलन हुआ ।सभी मुनि संघ संत भवन स्थित पंडाल में विराजमान हुए ,जहां आचार्य श्री का पूजन किया गया एवं मुनिश्री के मंगल प्रवचन हुए ।सभी मुनि संघो एवं आर्यिका संघों की आहारचर्या संपन्न हुई। श्रद्धालु भक्तों ने आहार चर्या में भाग लेकर पुण्यार्जन किया। सायंकाल आचार्य भक्ति की गई।

Tags :

जरूरी खबरें