Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

: ज्येष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागर जी महाराज की 9 अप्रैल को कुंडलपुर में ऐतिहासिक अगवानी

Aditi News Team

Mon, Apr 8, 2024
जय कुमार जैन,कुंडलपुर  ज्येष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागर जी महाराज की 9 अप्रैल को कुंडलपुर में ऐतिहासिक अगवानी कुंडलपुर दमोह। युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक समाधि हो जाने के पश्चात उनकी विरासत को सहेजने नव आचार्य पदारोहण 16 अप्रैल को कुंडलपुर में होने जा रहा है ।आचार्य श्री के सभी शिष्य कुंडलपुर पहुंच रहे हैं। जेष्ठश्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागर जी महाराज का मंगल प्रवेश कुंडलपुर की पावन धरा पर 9 अप्रैल को होने जा रहा है ।मुनि संघ की भव्य अगवानी हेतु गांव-गांव ,नगर नगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों का काफिला कुंडलपुर पहुंच रहा है। पटेरा से लेकर कुंडलपुर तक जन सैलाब उमड़ने अनेक जगहों से बड़ी संख्या में बसों, कारों, दो पहिया वाहनों से लोगों के आने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। अनेक मुनि आर्यिका संघों के भी साथ में प्रवेश करने की संभावना है। अगवानी की भव्य तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Tags :

जरूरी खबरें