Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: कुंडलपुर में हजारों भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक नव आचार्य प्रथम बार आहारचर्या के लिए निकले

Aditi News Team

Wed, Apr 17, 2024
जय कुमार जैन कुंडलपुर कुंडलपुर में हजारों भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक नव आचार्य प्रथम बार आहारचर्या के लिए निकले कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र ,जैनतीर्थ कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान पर उमड़ा अपार जन समूह के बाद बुधवार को कुछ राहत दिखाई दी । श्रद्धालु भक्तों का पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक करने का हजारों हजार का क्रम आज भी जारी रहा ।अभिषेक के लिए लंबी कतारें देखी गई ।भक्त श्रद्धालुओं ने पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक शांति धारा कर पुन्यार्जन किया और अपने भाग्य को सराहा ।आज प्रातः समस्त आर्यिका माताजी संघों ने परम पुज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की पूजन की। नव आचार्य पूज्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन हुए। आचार्य पद संभालने के बाद प्रथम बार आचार्य श्री की आहारचर्या संपन्न हुई। नवधा भक्ति पूर्वक पड़गाहन कर आचार्य श्री के निरंतराय आहार संपन्न हुए। आहार कराने का मंगल सौभाग्य श्रेष्ठी राजा भैया शाह सूरत को प्राप्त हुआ ।आज प्रातः श्री भक्तांमर महामंडल विधान, अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन विधान हुआ ।प्रथम अभिषेक, शांतिधारा ,रिद्धि कलश अभिषेक करने का सौभाग्य कैलाश मोहित कुमार निर्मला प्रियंका कत्था परिवार कानपुर, विमल कुमार आर्य ब्रह्मचारिणी नीरू ब्रह्मचारिणी नीता विशाखा जैन परिवार नरसिंहपुर ,हनुमान प्रसाद राजकुमार विनोद बडजात्या जशपुर रायपुर, सुरेंद्र प्रीति सिद्धांत रिया सलोनी जैन परिवार गुवाहाटी को प्राप्त हुआ। सायंकाल आचार्य भक्ति हुई। भक्तांमर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय आरती संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें