Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: करेली, बजरंग दल सेवा सप्ताह मैं किया गया वृक्षारोपण

Aditi News Team

Wed, Aug 2, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली बजरंग दल सेवा सप्ताह मैं किया गया वृक्षारोपण बजरंग दल करेली प्रखंड द्वारा आज सेवा सप्ताह में वृक्षारोपण समरसता स्मारक पर किया गया वृक्षारोपण में फलदार वृक्ष आम जामुन बेलपत्र आदि के वृक्ष लगाए गए । वृक्षारोपण करने के पश्चात सभी वृक्षों को सुरक्षित करने के लिए हर एक वृक्ष पर गार्ड लगाए गए एवं वृक्ष की देखरेख के लिए हर एक वृक्ष पर एक पालक तय किया गया । जिसमें जामुन के लिए रामकुमार लोधी  वीरेन्द्र राजपूत आम के  लिए राहुल जी माते मनोज पटेल  सुनील सोनी बेलपत्र के लिए कैलाश पटेल राजकुमार ठाकुर पुतरंजन के लिए वीरेंद्र सोनी आकाश श्रीवास्तव को पालक नियुक्त किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जिला संघचालक आदित्य मोहन जी पटेल का मार्गदर्शन सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिला माननीय जिला संघचालक आदित्य मोहन पटेल ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के दस पुत्र बराबर एक कुआं और दस कुआ बराबर एक तालाब और दस तालाब बराबर एक वृक्ष होता है । वृक्ष समाज को ऑक्सीजन देता है और ऑक्सीजन जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं है बजरंग दल के कार्यकर्ता वृक्ष लगाकर समाज को जीवन देने का कार्य कर रहे हैं बजरंग दल के कार्यकर्ता हमेशा से समाज के प्रति कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी समाज के  लिए कार्य करें। समस्त समाज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से यही अपेक्षा रखता है कार्यक्रम में उपस्थित रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघचालक आदित्य मोहन जी पटेल बजरंग दल विभाग सह संयोजक रामकुमार लोधी जिला संयोजक ललित सेन जिला सुरक्षा प्रमुख मनोज पटेल करेली प्रखंड अध्यक्ष कैलाश पटेल प्रखंड मंत्री वीरेंद्र सोनी विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष सुनील सोनी प्रखंड उपाध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव राहुल माते प्रखंड गोरक्षा प्रमुख वीरेंद्र राव।

Tags :

जरूरी खबरें