Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा,नगर के वार्डो में हुआ ईवीएम का प्रदर्शन ,मतदाता जागरूकता गतिविधियो के तहत हुआ आयोजन 

Aditi News Team

Thu, Jun 30, 2022
नगर के वार्डो में हुआ ईवीएम का प्रदर्शन ,मतदाता जागरूकता गतिविधियो के तहत हुआ आयोजन गाडरवारा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा के आदेशानुसार नगर में मतदाता जागरूकता गतिविधियों (सेंस) के अंतर्गत गत दिवस नगर के गांधी , महाराणा प्रताप , विवेकानंद वार्ड, आईटीआई , महाराणा प्रताप कालेज , पलोटन गंज आदि स्थानों पर ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन कर आमजनों को उनसे जुड़ी जानकारियां दी गई। ईवीएम प्रदर्शन के दौरान आमजनों को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट के बारे में बताते हुए मतदान करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए लोगो से अधिक से अधिक संख्या में 6 जुलाई को मतदान करने की अपील की गई। वार्डों के ईवीएम प्रदर्शनों में प्रदीप शर्मा, योगेश अनेरा सहित सेक्टर अधिकारियों, नपा के वार्ड प्रभारियों , बीएलओ सहित निर्वाचन से जुड़े कर्मियो की उपस्थिति उल्लेखनीय रही

Tags :

जरूरी खबरें