Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा,भारी वरसात के बीच कदम संस्था ने किया पौधारोपण

Aditi News Team

Sun, Jul 17, 2022
भारी वरसात के वीच कदम संस्था ने किया पोधारोपण गाडरवारा ।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 863 वें सप्ताह का पौधारोपण पिपरिया रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के पास हाईवे सिटी कॉलोनी में सुरेंद्र पटैल के मकान के पास कदम समय पर संपन्न हुआ । जिसमें श्रीमति निर्मला पटैल ,जी डी काबरा, संजय साहू, नीलेश साहू, चिरंजीव अर्पित,आरसे ,चिरंजीव अंश अग्रवाल ,कु विधि अग्रवाल, कु अंशिका पटैल, कु आध्या काबरा के जन्म दिवस के अवसर पर एंव श्रीमती नम्रता मनोज वसा, श्रीमती खुशबू आशीष राय की शादी की सालगिरह के अवसर विशेष पर पौधा रोपित हुआ ।जन्म दिवस एवं सालगिरह पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर अजय खत्री ,मनोज द्ववेदी,शिवकुमार तिवारी कदम साथियों के अलावा हाईवे सिटी कॉलोनी में रहने वाले भाइयों बहनों व बच्चों की उपस्थिति विशेष रही ,जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बनाया ।

Tags :

जरूरी खबरें