Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा,हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली, रैली के माध्यम से दिया घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश

Aditi News Team

Sun, Aug 7, 2022
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली, रैली के माध्यम से दिया घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश गाडरवारा। बीते रविवार को नगर में अधिकारियों,कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं के संयुक्त सहयोग से नगर में हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन भव्य रूप से किया गया। सुबह पलोटन गंज से एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा, एसडीओपी अजीत पटैल एवं थाना प्रभारी राजपाल बघेल की उपस्थिति में डीजे के साथ शुरू हुई तिरंगा रैली नगर के प्रमुख मार्गों शासकीय अस्पताल रोड, राठी तिराहा,पुराने बस स्टैंड, पुरानी गल्ला मंडी, झंडा चौक, शिवालय चौक, शक्ति चौक, महावीर भवन, नगरपालिका कार्यालय से होकर गुजरती हुई स्थानीय तहसील कार्यालय में समाप्त हुई। रैली में दुपहिया वाहनों पर हेलमेट व तिरंगा लगाए पुलिस कर्मी एवं हाथों में तिरंगा पकड़े नागरिक देशभक्ति के नारे लगाकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दे रहे थे। रैली के समापन अवसर पर तहसील कार्यालय में वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने रैली के आयोजन में सहयोग हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उल्लेखनीय है कि तिरंगा रैली के आयोजन से नगर का माहौल देशभक्ति मय हो गया। तिरंगा रैली में पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, नवनिर्वाचित पार्षद गण, नपा सीएमओ जयश्री चौहान व नपा कर्मी, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ राकेश बोहरे व स्वास्थ्य कर्मी, कालेज प्राचार्य ए के जैन ,प्राध्यापक व छात्र छात्राएँ बीआरसी गिरीश पटैल एवं शिक्षक गण, वन विभाग , पीडब्ल्यूडी, महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी रानू शिवहरे व कर्मचारी, पुलिस कर्मियों, पत्रकारगणो , आमजनों एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें