Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा, रिटर्निंग अधिकारी ने बनाया निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र दल ,नगरीय निकाय चुनाव ड्यूटी के चलते मतदान से वंचित शासकीय कर्मी कर सकेंगे मतदान 

Aditi News Team

Thu, Jun 30, 2022
रिटर्निंग अधिकारी ने बनाया निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र दल ,नगरीय निकाय चुनाव ड्यूटी के चलते मतदान से वंचित शासकीय कर्मी कर सकेंगे मतदान गाडरवारा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद गाडरवारा के 23 वार्डो में पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र (ईडीबी) दल का गठन करते हुए नपा गाडरवारा के सहायक राजस्व निरीक्षक प्रवीण सोनी को नोडल अधिकारी महिला बाल विकास विभाग से शिवानी नामदेव , माध्यमिक शिक्षक कमलेश गुप्ता एवं अभिषेक सोनी को सदस्य बनाते हुए उन्हें निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के जरिये नपा निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न मतदान से वंचित शासकीय कर्मियों के मतदान की जिम्मेदारी दी है। दल के सदस्य साईंखेड़ा , बीटीआई गाडरवारा के प्रशिक्षणो एवं तहसील कार्यालय में उपस्थित रहकर नगरपालिका परिषद गाडरवारा की मतदाता सूची में शामिल शासकीय कर्मियों से फार्म 19 में आवेदन लेकर उन्हें 2 जुलाई को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक तहसील कार्यालय गाडरवारा में उपस्थित होकर निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के जरिये मतदान करने की जानकारी दे रहे है ।

Tags :

जरूरी खबरें