Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा, स्वसहायता समूहों एवं रसोइयों की हड़ताल से स्कूलों में बच्चों को नही मिल रहा मध्यान्ह भोजंन 

Aditi News Team

Tue, Aug 8, 2023
स्वसहायता समूहों एवं रसोइयों की हड़ताल से स्कूलों में बच्चों को नही मिल रहा मध्यान्ह भोजंन गाडरवारा। क्षेत्र में स्वसहायता समूहों एवं रसोईयों की हड़ताल के चलते क्षेत्रीय शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ के बच्चों को पीएम पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पा रहा है । हड़ताल के लगातार चलने से स्कूलों में हालात बेपटरी हो गए है। भोजन न मिलने से मध्यान्ह भोजन के लिए बच्चे शिक्षको से घर जाने की छुट्टी मांगने लगते है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उल्लेखनीय है कि मध्यान्ह भोजन की दरों में वृद्धि की मांग को लेकर स्वसहायता समूह एवं मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर रसोइए हड़ताल पर है। जनापेक्षा है कि जल्द हड़ताल समाप्त हो एवं बच्चों को जल्द मध्यान्ह भोजन का लाभ मिले जिससे कि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके ।

Tags :

जरूरी खबरें