Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

सरकार आपके द्वार के तहत नगरीय निकायों में आयोजित हुए शिविर जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ किए

छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देकर उनके सपनों को देंगे नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर,चोरी की एक अन्य वारदात भी उजागर,थाना कोतवाली पुलिस ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

"माई की महापंचायत" प्रशासनिक अधिकारी को देगी मांग पत्र

: ग्वालियर “कैच दि रेन” अभियान के तहत ली पानी बचाने की शपथ

Aditi News Team

Tue, Jan 5, 2021

ग्वालियर। राष्ट्रीय जल मिशन के तहत पानी के संरक्षण व संवर्धन के लिये “कैच दि रेन” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेहरू युवा केन्द्र द्वारा मंगलवार को जल संरक्षण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पानी बचाने की शपथ ली।
    नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी सुश्री नेहा जादौन, एपीए तुषार वर्मा एवं राहुल शर्मा सहित नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े अन्य अधिकारियों व स्वयं सेवकों ने जल संरक्षण व संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही अपने परिवारजन, मित्रों व पड़ोसियों को भी पानी सहेजने के लिये प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

Tags :

जरूरी खबरें