Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: चीते "तेजस" की मृत्यु

Aditi News Team

Wed, Jul 12, 2023
चीते "तेजस" की मृत्यु

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री जे.एस. चौहान ने बताया है कि श्योपुर के पालपुर में मंगलवार सुबह 11 बजे मॉनीटरिंग टीम द्वारा नर चीता तेजस (बोमा क्रमांक 6) की गर्दन के ऊपरी हिस्से में चोट के निशान देखे गये। टीम ने मुख्यालय पर मौजूद वन्य प्राणी चिकित्सकों को सूचना दी। चिकित्सकों ने मौके पर तेजस का मुआयना किया एवं प्रथम दृष्टया घावों को गंभीर पाया।

श्री चौहान ने बताया कि "तेजस" को बेहोश कर उपचार करने की अनुमति प्राप्त कर तैयारी के साथ चिकित्सकों का दल मौके पर रवाना हुआ। चिकित्सकों के दल को मौके पर दोपहर लगभग 2 बजे नर चीता तेजस मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि तेजस को लगी चोटों के संबंध में जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम के पश्चात मृत्यु के कारणों पता चल सकेगा।

Tags :

जरूरी खबरें