Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

: जबलपुर,रक्तदान शिविर में 64 इकाई रक्त संग्रहित

Aditi News Team

Sun, Jul 23, 2023
जबलपुर,रक्तदान शिविर में 64 इकाई रक्त संग्रहित जबलपुर।थैलेसीमिया एवं सिकलसेल जैसे बीमारी से ग्रसित बच्चों की सहायता करना हमारा परम कर्तव्य ही नहीं अपितु हमारा दायित्व भी है। इन्हीं भावनाओं को हृदयगत करते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जबलपुर एवं श्री गुजराती मंडल द्वारा आज मढाताल मे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आशीष दीक्षित, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ राजेश धीरावाणी एवं सचिव दिनेश वीरा रहे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं कार्यक्रम के द्वितीय चरण में श्री गुजराती मंडल के सदस्यों एवं नगर के अन्य रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। शिविर में जिला अस्पताल ब्लड बैंक द्वारा 64 इकाई रक्त संग्रहित किया गया। इस पुण्य कार्य में गुजराती मंडल के पदाधिकारी एवं गुजराती मंडल मेडिकल कमेटी तथा महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें