Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: झांझनखेड़ा में प्राथमिक शिक्षक को दी विदाई 

Aditi News Team

Wed, Jul 5, 2023
झांझनखेड़ा में प्राथमिक शिक्षक को दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम झांझनखेड़ा के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक लखन सिंह सतारे को शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर शिक्षको ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय के शिक्षको ने माला पहनाकर किया। कार्यक्रम में बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक एवं संकुल प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे ने अपने उदबोधन में श्री सतारे की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सेवानिवृत होने की शुभकामनायें दी । कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती अर्चना शुक्ला सहित प्राचार्य रत्नेश विश्वकर्मा, सीएसी प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार, उमा आरसे, वंदना कौरव, सुषमा कौरव, ब्रजेश कौरव, अरविंद गुर्जर आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें