Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

सरकार आपके द्वार के तहत नगरीय निकायों में आयोजित हुए शिविर जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ किए

छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देकर उनके सपनों को देंगे नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर,चोरी की एक अन्य वारदात भी उजागर,थाना कोतवाली पुलिस ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

"माई की महापंचायत" प्रशासनिक अधिकारी को देगी मांग पत्र

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Aditi News Team

Thu, Sep 16, 2021

नरसिहंपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ पर “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट के कार्यो को कराते हुए स्वच्छ एवं साफ- सुथरा ग्राम बनाया जाना है। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए स्वच्छता रथ ग्रामों में चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने जिले के 6 जनपदों में जन जागरूकता के प्रचार- प्रसार के लिए हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया। रथ के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, कोविड टीकाकरण महाअभियान एवं डेंगू बीमारी से बचाव की जानकारी वीडियो एवं आडियो के माध्यम से ग्रामवासियों को प्रदान की जायेगी।

Tags :

जरूरी खबरें