Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नरसिंहपुर,कलेक्टर व एसपी ने किया पौधरोपण

Aditi News Team

Wed, Aug 10, 2022
कलेक्टर व एसपी ने किया पौधरोपण नरसिंहपुर। अंकुर अभियान के अंतर्गत जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह- जगह पौधरोपण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के परिसर में बुधवार को पौधरोपण किया। यहां विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। जगह- जगह किया जा रहा पौधरोपण अंकुर अभियान के अंतर्गत जिले में जगह- जगह पौधरोपण किया जा रहा है। जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने बताया कि जिले में बुधवार को 5 हजार 34 पौधों का रोपण शाम 5 बजे तक किया जा चुका है। अब तक जिले में 35 हजार 467 पौधे अंकुर अभियान के अंतर्गत रोपे जा चुके हैं। पौधरोपण के बाद पौधों को वायुदूत एप पर अपलोड किया जा रहा है। लाठगांव गौशाला में हुआ पौधरोपण- तिरंगा रैली निकली अंकुर अभियान के अंतर्गत लाठगांव गौशाला परिसर के पास सामुदायिक पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौ संवर्धन बोर्ड के जिला सदस्य श्री देवनाथ पटेल, श्री पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, समन्वयक, ग्राम के सरपंच एवं सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया। इसके बाद तिरंगा रैली निकाली गई। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने रोपे पौधे अंकुर अभियान के अंतर्गत करेली, सांईखेड़ा एवं चांवरपाठा विकासखंड के अंतर्गत आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने पौधरोपण किया। उन्होंने आम, अमरूद, नीबू, कटहल सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। मुख्यमंत्री के कक्षा अध्यापन "तिरंगे के इतिहास" का स्कूलों में हुआ ऑनलाइन प्रसारण नरसिंहपुर, 10 अगस्त 2022. आजादी के अमृत महोत्सव पर "हर घर तिरंगा अभियान" के अंर्तगत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मॉडल स्कूल टीटी नगर में विद्यार्थियों को "तिरंगे के इतिहास" विषय पर पढ़ाया गया, जिसका प्रसारण जिले के सभी स्कूलों में स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर एवं मोबाइल द्वारा छात्र- छात्राओं ने देखा व सुना। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जेएस विल्सन, बीईओ, बीआरसी, अधीनस्थ समस्त शासकीय- अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य द्वारा आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर प्रसारण में सभी छात्र- छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

Tags :

जरूरी खबरें