Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

: नरसिंहपुर,केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Sun, Feb 14, 2021

नरसिंहपुर। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री राजेश सक्सेना के तत्वावधान में केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निरूद्ध बंदियों को कानूनी सहायता संबंधी जानकारी दी गई।
         अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय कुमार गुप्ता ने ऐसे बंदियों की जानकारी ली, जिन्होंने अपनी सजा के 14 वर्ष पूर्ण कर चुके या वर्तमान सजा 14 वर्ष से अधिक सजा भुगत लिया हो। सजा में जेल परिहार (माफी) का कम होना या अन्य किसी धारा में सजा भुगताये जाने से संबंधित न्यायाधीश ने 14 वर्ष पूर्ण कर चुके ऐसे बंदियों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर सजा एवं माफी से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बताया कि न्याय पाना सभी का अधिकार है। सभी बंदियों को अपने मामलों की जानकारी तथा शीघ्र निराकरण के लिए न्यायालय द्वारा चल रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संबंधित अधिवक्ता उनकी पैरवी करने तथा न्यायालयीन मामले में सही जानकारी न दे रहा हो, तो बंदियों को यह अधिकार है कि वह अपना अधिवक्ता बदल सकते हैं।
       शिविर में अतिथियों द्वारा बंदियों की समस्यायें सुनते हुए जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को प्रदाय सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की, जिस पर सभी बंदियों ने प्रशासन द्वारा निर्धारित सुविधाओं का लाभ प्राप्त होने पर पूर्ण रूप से संतुष्ट होना बताया। प्रत्येक व्यक्ति न्याय प्राप्त करने की दिशा में आवेदन निवेदन द्वारा कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।
   शिविर में जेल उप अधीक्षक श्री सुभाष कुमार सागर, सहायक जेल अधीक्षक श्री संतोष हरियाल, जेल का स्टाफ मौजूद था। उप जेल अधीक्षक ने आभार व्यक्त किया।
 

Tags :

जरूरी खबरें