Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: नरसिंहपुर,जिले में जगह- जगह निकल रही तिरंगा यात्रा, घर पहुंच रहा "हर घर तिरंगा"अभियान का संदेश

Aditi News Team

Sun, Aug 7, 2022
जिले में जगह- जगह निकल रही तिरंगा यात्रा,लोगों में बढ़ रही राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता और देशभक्ति की भावना,घर- घर पहुंच रहा "हर घर तिरंगा" अभियान का संदेश नरसिंहपुर। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश एवं प्रदेश के साथ- साथ जिले में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले में 13 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का व्यापक प्रचार- प्रसार कर इसमें सभी नागरिकों को जोड़ने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राष्ट्र प्रेम अभिव्यक्ति का एक रूप यह भी "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर की छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली का वाटर कलर पद्धति से सजीव चित्रण डॉ. यतीन्द्र मोहवे द्वारा किया गया जो अपने आप में अद्भुत एवं उत्कृष्ट है। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने इस पेंटिंग की प्रशंसा की है। चित्र में महिला महाविद्यालय की छात्रायें गाजे- बाजे के साथ दिखाई दे रही हैं। साथ ही घर- घर में तिरंगा लहराता दिख रहा है। गोटेगांव के द्वारा विद्यालय के प्रांगण में भारत का मानचित्र बनाकर राष्ट्रीयता का संदेश दिया नगर पालिका परिषद गोटेगांव एवं उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव के द्वारा विद्यालय के प्रांगण में भारत का मानचित्र बनाकर राष्ट्रीयता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका स्टाफ,विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के नारे लगाए गए। बीएसएल पब्लिक स्कूल करेली गंज ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित तिरंगा रैली निकाली कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशन में बीएसएल पब्लिक स्कूल करेली गंज ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित तिरंगा रैली निकाली गयी। विद्यार्थियों, शिक्षकों बीएसी सत्य प्रकाश त्यागी स्कूल डायरेक्टर चेतन लूनावत प्राचार्य एम के राजौरिया व अन्य स्टॉफ, सामाजिक जन प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें