Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने ली संकुल प्राचार्यों की वीसी के माध्यम से बैठक

Aditi News Team

Thu, Jul 28, 2022
कलेक्टर ने ली संकुल प्राचार्यों की वीसी के माध्यम से बैठक नरसिंहपुर, 28 जुलाई 2022. कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने गुरूवार को जूम एप के माध्यम से जिले के समस्त संकुल प्राचार्यों की बैठक ली। श्री सिंह ने कहा कि जिले में प्रोजेक्ट उजाला के अंतर्गत सभी शासकीय स्कूलों में बिजली की व्यवस्था, पंखे एवं लाईट हो। संकुल प्राचार्य अपने- अपने संकुल के स्कूलों का भ्रमण कर 30 जुलाई तक यह रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे कि सभी स्कूलों में विद्युतीकरण का कार्य हुआ है अथवा नहीं। इसके अलावा स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी किया जाना है। जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज लेकर इसे लोक सेवा केन्द्रों में भिजवायें। इस कार्य को आगामी गुरूवार तक सुनिश्चित करें। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हो प्रतिदिन गतिविधियां वीसी में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दें। स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता, ड्राइंग, नारा लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवायें। इसके पश्चात वीसी के माध्यम से हुई महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा जिले की 982 आंगनबाड़ियों में से 768 में विद्युतीकरण का कार्य किया जा चुका है। शेष 241 आंगनबाड़ियों में उक्त कार्य किया जाना है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सीडीपीओ एवं सुपरवाईजर अपनी- अपनी आंगनबाड़ियों में जाकर इस बात की पुष्टि करेंगे। इसकी रिपोर्ट शनिवार 30 जुलाई तक प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा मिशन चिरंजीवी, एएनसी, एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति पर भी ध्यान देंगे। बरसात के मौसम को देखते हुए फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए समुचित प्रयास करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें