Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व अभियान के प्रथम दिन किया गया मैराथन दौड का आयोजन।

Aditi News Team

Tue, Aug 1, 2023
रिपोर्टर संदीप राजपूत नरसिंहपुर नरसिंहपुर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के “अभिमन्यु” द्वितीय चरण का शुभारंम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व अभियान के प्रथम दिन किया गया मैराथन दौड का आयोजन। अभियान का मुख्य उद्देश्य :- उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, समाज में लड़कों/पुरूषो को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इस हेत संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान "अभिमन्यु" संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिले में हुआ अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ :- पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान "अभिमन्यु" के द्वितीय चरण का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के नेतृत्व में हुआ, अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक, (महिला सुरक्षा) के मार्गदर्शन में जागरूकता हेतु मैराथन का आयोजन किया गया। आयोजित मैराथन दौड में लगभग 60 से 70 स्कूली बच्चों द्वारा भाग लिया गया। विशेष अभियान "अभिमन्यु" के तहत किया गया आमजनों को जागरूक :- जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के द्वितीय चरण के शुभारंभ पर विभिन्न स्थानों पर नुक्कड सभाओं के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद इत्यादि लिखा हुआ पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अभिमन्यु कटआऊट का सेल्फी पांइट गया गया जिसमे बच्चों द्वारा सेल्फी भी ली गयी। पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें