Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: नरसिंहपुर, बारिश की फुहारों के बीच पूरे जिले में निकली भव्य बाइक रैली तिरंगा रैली में बाइक पर कलेक्टर द्वारा जिले का भ्रमण

Aditi News Team

Sun, Aug 14, 2022
हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देने गोटेगांव से निकली "रैली विथ रेन्स" तिरंगा यात्रा,पूरा जिला हुआ तिरंगामय बारिश की फुहारों के बीच पूरे जिले में निकली भव्य बाइक रैली तिरंगा रैली में बाइक पर कलेक्टर द्वारा जिले का भ्रमण नरसिंहपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार 14 अगस्त को सुबह गोटेगांव से "रैली विथ रेन्स" तिरंगा यात्रा शुरू हुई। इस दौरान डीजे से देशभक्ति पूर्ण गीतों को बजाया गया। शुभारंभ अवसर पर गोटेगांव में विधायक श्री जालम सिंह पटैल एवं कलेक्टर श्री रोहित सिंह रैली में शामिल हुये। गोटेगांव के मुख्य मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकली, इसमें नागरिक पैदल व बाइक के साथ शामिल हुये। बारिश की फुहारों के बीच गोटेगांव से निकली बाइक रैली ने पूरे जिले का भ्रमण किया। रैली के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने स्वयं बाइक चलाकर जिले का भ्रमण किया। बाइक रैली के भ्रमण के दौरान पूरे जिले में अपूर्व उत्साह देखने को मिला। लोग देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगा रहे थे और हाथों में तिरंगा लेकर रैली का पंक्तिबद्ध होकर स्वागत कर रैली में शामिल हो रहे थे।   बाइक रैली गोटेगांव से नरसिंहपुर से करेली से तेंदूखेड़ा होते हुये बरमान पहुंची। बाइक रैली ने गोटेगांव, नरसिंहपुर, करेली, तेंदूखेड़ा एवं बरमान के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया।   बाइक रैली का जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत   गोटेगांव से बरमान तक पहुंची "रैली विथ रेन्स" तिरंगा यात्रा का विभिन्न ग्रामों एवं शहरों में जगह- जगह भव्य स्वागत किया गया। रैली में शामिल लोगों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षाकर रैली का स्वागत किया गया। करेली में क्रांतिवीर ठाकुर निरंजन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण,करेली में तिरंगा यात्रा में शामिल हुये राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी तिरंगा यात्रा के दौरान करेली में निरंजन चौक पर क्रांतिवीर ठाकुर निरंजन सिंह की प्रतिमा पर राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी और कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। राज्यसभा सांसद श्री सोनी करेली में तिरंगा यात्रा में शामिल हुये। तिरंगा बाइक रैली करेली के मुख्य मार्गों से होते हुये करेली बस्ती से गाडरवारा के लिये रवाना हुई।   लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर की बाइक रैली की आगवानी   गोटेगांव से बरमान तक के तिरंगा यात्रा के मार्ग में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली की आगवानी की और रैली का स्वागत किया।   बरमान में निकली बोट तिरंगा यात्रा बरमानकलां में नर्मदा नदी में बोट तिरंगा यात्रा निकाली गई। नर्मदा नदी में नावों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था। इससे नर्मदा तटों पर बहुत आकर्षक नजारा दिखाई दे रहा था। चारों तरफ तिरंगे ही तिरंगे दिखाई दे रहे थे। बोट तिरंगा यात्रा में लाइफ जैकेट पहनकर कलेक्टर श्री रोहित सिंह, सहायक संचालक श्री राहुल वासनिक और नागरिक शामिल हुये। बाइक रैली। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम, विभिन्न सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुये।

Tags :

जरूरी खबरें