Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

: नरसिंहपुर, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, Sep 18, 2022
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ नरसिंहपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया एवं स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वीरेन्द्र पटैल की मौजूदगी में जिला चिकित्सालय में रविवार को किया गया। अतिथियों ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जिले में 20 सितम्बर तक चलाया जा रहा है। इस दौरान 5 वर्ष तक के लगभग एक लाख 66 हजार 958 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन रविवार 18 सितम्बर को बच्चों को टीकाकरण केन्द्रों पर पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। 19 एवं 20 सितम्बर को घर- घर जाकर छूटे हुये बच्चों को पोलियो निरोधक दवाई की खुराक दी जायेगी। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश कुमार जैन अन्य जनप्रतिनिधि और डॉक्टर्स मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें