Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

: पलोहा बड़ा, पशु चिकित्सालय पर नहीं हो रहा पशुओं का उपचार

Aditi News Team

Sat, Aug 12, 2023
पशु चिकित्सालय पर नहीं हो रहा पशुओं का उपचार पलोहा बड़ा। इन दिनों क्षेत्र में फैले लंपी वायरस के प्रकोप ने पशु पालकों को चिंता में डाल दिया है। लंपी वायरस फैलने से पशु पालक पशुओं की सुरक्षा एवम उपचार को लेकर खासे परेशान दिख रहे है।पशु चिकित्सालय पलोहा बड़ा में पशुओं के उपचार के लिए कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिलता है। पशु विभाग के कर्मचारियों की स्वेच्छाचारिता के चलते पशु पालक पशुधन बेचने मजबूर हो रहा है। क्षेत्र में कृषक दुग्ध डेरी व्यवसाय शुरू करना चाहते है लेकिन पुराने अनुभवों ने उनकी आशाओं पर पानी फेर दिया है।पशु पालकों का आरोप है कि पशुओं को समय पर उपचार न मिलने पर मवेशियों की मौत हो गई है। पशु चिकित्सालय पलोहा बड़ा पर क्षेत्र के दर्जनों ग्राम के पशु पालक निर्भर है परंतु कोई भी कर्मचारी मुख्यालय पर नहीं मिलता है। ग्राम खापा के पशुपालक राजा भार्गव की गाय पिछले सप्ताह से लंपी वायरस से जूझ रही है । कोई भी पशु चिकित्सक या कर्मचारी उपचार हेतु नहीं आया तो मजबूरी में निजी व्यय पर उपचार करा रहे है।क्षेत्र के पशु पालकों ने पशु चिकित्सालय पलोहा बड़ा की लचर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है तथा लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें