Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

: पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर ने किया पुलिस लाईन्स जबलपुर का वार्षिक निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Jul 25, 2023
पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर ने किया पुलिस लाईन्स जबलपुर का वार्षिक निरीक्षण आज दिनांक 25-7-2023 को प्रातः 9 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर. सिंह परिहार (भा.पु.से) के द्वारा पुलिस लाईन्स जबलपुर स्थित परेड ग्राउंड पर परेड का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) की उपस्थिति मे किया गया। वार्षिक निरीक्षण परेड पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, तथा समस्त राजपत्रित अधिकारी जिला जबलपुर तथा समस्त थाना प्रभारी शहर, एवं रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य सहित थानो से लगे 174 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) ठीक 8-45 बजे एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर. सिंह परिहार (भा.पु.से) ठीक 9 बजे परेड ग्राउड पहॅुचे जिन्हें रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी तत्पश्चात आपने पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) के साथ परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियो को पुरूस्कृत किया गया। इसके पश्चात बलवा ड्रिल की रिहर्सल परेड हुई , रिहर्सल परेड में दंगाई बने पुलिस कर्मचारियो को तितर-बितर करने के लिये टीयर गैस पार्टी एवं वज्र वाहन द्वारा टीयर गैस चलाते हुये दंगाईयो को नियंत्रित किया गया। बलवा परेड के पश्चात आपने रक्षित केंन्द्र एवं थानो के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया तत्पश्चात आप पुलिस लाईन कार्यालय पहुंचे जहॉ आपको क्वाटरगार्ड में क्वाटर गार्ड कमांडर सूबेदार अश्वनी पटेल एवं कर्मचारियेां द्वारा सलामी दी गयी। आपने परेड पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियो का दरबार भी पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में लिया, एवं अधिकारी/कर्मचारियो की समस्यायें सुनी, जिनका त्वरित निराकरण करने हेतु दरबार मे उपस्थित सम्बंधित डीलिंग क्लर्क को आदेशित किया। दरबार के समापन अवसर पर आपने जबलपुर पुलिस द्वारा किये गये कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि आप सभी की सजगता के कारण विगत वर्षों में जबलपुर में कोई भी गम्भीर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं हुई है, इसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं, आपने अभी तक कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने मे अच्छा कार्य किया है। कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिये शारीरिक रूप से स्वस्थ एंव पूरी तरह से चुस्त रहें , स्वस्थ एंव फिट रहने के लिये संतुलित खानपान के अलावा, नियमित रूप से व्यायाम योगा करें, सदैव अनुशाशित रहें, आम नागरिको के साथ सदैव नम्र मधुर और अच्छा व्यवहार करें, प्रत्येक कार्यवाही नियमों के अंन्तर्गत पूरी निश्पक्षता से करें। साम्प्रदायिक सदभावना बनाये रखने के लिये, हर सम्भव प्रयास किये जाये।

Tags :

जरूरी खबरें