Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: मुख्यमंत्री का गाड़रवारा आगमन पर किया भव्य स्वागत

Aditi News Team

Sat, Jul 22, 2023
मुख्यमंत्री का गाड़रवारा आगमन पर किया भव्य स्वागत https://youtu.be/TlsF6oz6B30 गाडरवारा-मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान के गाडरवारा नगर आगमन पर सर्वप्रथम स्वागत किया गया जो कि ज्योति हॉस्पिटल के सामने (पुल के पास ) कोरी समाज गाडरवारा,एवं म.प्र. अजाक्स तहसील इकाई गाडरवारा के साथ अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा पुष्पहारों से माननीय मुख्यमंत्री महोदय का स्वागत किया गया। साथ ही कोरी समाज के नेता हरीश कोरी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं ने सिर पर स्वागत कलश रखकर पुष्प वर्षा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर कोरी समाज गाडरवारा के अध्यक्ष हरीश कोरी के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के स्वागत सम्मान में शानदार व भव्य व्यवस्था आयोजित करने पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा रोड शो के दौरान उनकी प्रशंसा की। साथ ही कोरी समाज के युवा पार्षद चंचल कोरी द्वारा भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय का स्वागत किया गया स्वागत उपरांत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चंचल कोरी के सकारात्मक समाज सेवा के कार्यों की कंधे पर हाथ रखकर सराहना कीl स्वागत उपरांत म.प्र.अजाक्स तहसील इकाई गाडरवारा, व कोरी समाज गाडरवारा एवं अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों जिनमें बंशीलाल अहिरवार तहसील अध्यक्ष,मलखान मेहरा जिला महासचिव,लालजी प्रसाद कपाड़िया ब्लॉक अध्यक्ष,राघवेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष,मानक लाल अहिरवार प्रवक्ता,टीकाराम कोरी,प्रेम कोरी महासचिव, संतोष नायक आदि के साथ सैकड़ों पदाधिकारियों व मातृशक्तियों की उपस्थिति में विभिन्न मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन भी दिया। कार्यक्रम के उपरांत वापिसी के समय निरंजन वार्ड निवासी श्रीमती ललिता बाई वाल्मीकि जी जो कि कोरी समाज के बृजधाम भवन से जुड़ी हैं के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और पक्के आवास के निर्माण के लिए ढाई लाख रूपए भेंट कर शुभकामनाएं दी। तदोपरान्त ललिता बाई द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हरीश कोरी व चंचल कोरी का भी आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें