Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: मुख्यमंत्री श्री चौहान 25 जुलाई को सिंगरौली एवं नर्मदापुरम जायेंगे

Aditi News Team

Mon, Jul 24, 2023
बैढ़न, सिंगरौली में करेंगे संत रविदास यात्रा का शुभारंभ 25 जुलाई को नर्मदापुरम में और 26 जुलाई को सरई, सिंगरौली में विकास पर्व में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 25 एवं 26 जुलाई को सिंगरौली जिले में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री चौहान 25 जुलाई को बैढ़न, सिंगरौली में संत शिरोमणि श्री रविदास जी समरसता रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी सिंगरौली में करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 25 जुलाई को नर्मदापुरम और 26 जुलाई को सरई, सिंगरौली में विकास पर्व में भी शामिल होंगे।   मुख्यमंत्री श्री चौहान 25 जुलाई को नर्मदापुरम जिले में वनखेड़ी में सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही सिवनी मालवा में विकास पर्व के दौरान जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं आमसभा को संबोधित करेंगे।   मुख्यमंत्री श्री चौहान 25 जुलाई को ही विंध्यनगर, सिंगरौली में जन-सेवा मित्रों और जन-अभियान परिषद की नवांकुर प्रस्फुटन समिति के सदस्यों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री 26 जुलाई की सुबह एनटीपीसी परिसर में पौध-रोपण के बाद सिंगरौली में लाड़ली बहना सेना की सदस्य बहनों से संवाद करेंगे। सरई में चरण पादुका योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की बॉटल, चरण पादुका और अन्य सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान वहाँ 672 करोड़ 25 लाख रूपए लागत की रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास और अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें