Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

: "मै हूं अभिमन्यु” के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर स्कूल एवं कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को फिल्म के माध्यम से जागरूक कर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर दिलाई गयी शपथ।

Aditi News Team

Tue, Aug 8, 2023
नरसिंहपुर,महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु “मै हूं अभिमन्यु” के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर स्कूल एवं कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को फिल्म के माध्यम से जागरूक कर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर दिलाई गयी शपथ। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 01 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 तक चलाए जा रहे अभियान ‘‘मै हूं अभिमन्यू“ के द्वितीय चरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। समाज में लड़कों/ पुरूषों को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इस हेत संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान ‘‘मै हूं अभिमन्यू“ संचालित किया गया था। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला नरसिंहपुर में भी पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में अभिमन्यु अभियान चलाया गया जिसका जिले वासियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। *कोतवाली थाना अंतर्गत जागरूकता हेतु वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन :-* अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.08.2023 थाना कोतवाली अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्श सनोडिया एवं पुलिस टीम द्वारा नरसिंहपुर के पीजी कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता, ‘‘मै हूं अभिमन्यु’’ प्रश्नावली हल प्रतियोगिता आयोजित कर दा एवं छात्राओं को जागरूक किया गया साथ सेल्फी प्वांट बनाकर महिला सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गयी है। *महिला सुरक्षा को लेकर जारी किए गए हेल्पलाईन नम्बरों की दी गयी जानकारी :-* अनु. अधिकारी (पुलिस) गोटेगांव साधना मरावी एवं अनु. अधिकारी पुलिस (तेन्दूखेडा) सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना थाना गोटेगांव, तेन्दूखेडा एवं सुआतला में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के स्कूलों में जाकर महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधो एवम ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया गया साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें