Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: विश्व दृष्टि दिवस पर एनएचएम कार्यालय में हुई 450 कर्मचारी-अधिकारियों की आँखों की जाँच

Aditi News Team

Thu, Oct 13, 2022

विश्व दृष्टि दिवस पर राज्य अंधत्व निवारण समिति ने साइट सेवर के सहयोग से एनएचएम मुख्यालय में आँखों की जाँच के लिए केम्प लगाया। कैम्प में 450 अधिकारी-कर्मचारियों की आँखों की जाँच की गई। इनमें 80 व्यक्ति की डायबिटिक रेटिनोपैथी की जाँच भी की गई और 170 व्यक्ति को चस्में प्रदान किये गये।

प्रोग्राम ऑफिसर राज्य अन्धत्व निवारण डॉ. अंशुल उपाध्याय ने बताया कि कैम्प में उप संचालक एवं नेत्र सर्जन डॉ. गगन कोले और साइट सेवर संगठन की प्रोग्राम ऑफिसर श्रीमती जयश्री कुमार ने आँखों की जाँच की। इस दौरान एनएचएम के सभाकक्ष में संगोष्ठी भी हुई। संगोष्ठी में आँखों की बीमारी से बचने के लिये बरती जाने वाली सावधानियाँ और आँखों की बीमारी के उपचार संबंधी चर्चा हुई।

Tags :

जरूरी खबरें