Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: बरेली। रेड रिबन क्लब के अंतर्गत एड्स जागरूकता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन

Aditi News Team

Thu, Jan 4, 2024
रेड रिबन क्लब के अंतर्गत एड्स जागरूकता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन बरेली।शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में विश्व एड्स दिवस 1 से 15 दिसंबर 23 तक पखवाड़ा मनाया गया। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 3 जनवरी को शासकीय अस्पताल बरेली के बी एमओ, डॉ हेमंत यादव, डॉ प्रशांत सेन, आई सी टी सी पैथोलॉजी टेक्नीशियन शालिनी कुशवाहा, आई सी टी सी काउंसलर अंकित शर्मा, पैथोलॉजी लैब इंचार्ज किशोर ठाकुर द्वारा व्याख्यान दिया गया। एचआईवी संक्रमण के चार मुख्य करना बताए। जिसमे मुख्य कारण संक्रमित महिला या पुरुष के साथ असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सीरिंज, संक्रमित रक्त से, संक्रमित गर्भवती मां से बच्चे से बताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ नीरज दुबे, डॉ आर एन सक्सेना, डॉ देवेन्द्र अहिरवार सहित समस्त स्टाफ को उपस्थि में कार्यक्रम संपन्न हुआ।अध्यक्ष श्री संदीप चौहान एवं प्राचार्य डॉ नीरज दुबे द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेताओं के लिय शील्ड, मेडल, और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संदीप चौहान द्वारा विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग के माध्यम से एड्स नियंत्रण के संदेश को जन जन तक पहुंचने एवं सोशल मीडिया, रैली के माध्यम से एड्स जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। सभी विद्याथियों और अभिवभको को एड्स जैसी बचने लिए जागरूक रहने का संदेश दिया। अध्यक्ष संदीप चौहान द्वारा अस्पताल की चिक्तिसको की टीम और विद्याथिओं को धन्यवाद प्रेषित किया।

Tags :

जरूरी खबरें